{"_id":"5bfc4726bdec2241a26d94c4","slug":"81543259942-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्य कन्या इंटर कालेज की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्य कन्या इंटर कालेज की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन सख्त
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। आर्य कन्या इंटर कालेज में पहुंचे एसडीएम ने कालेज की जमीन पर कब्जा कर पशु बांधकर बैठने वालों को पुलिस टीम बुलवाकर हटवा दिया। तहसील टीम ने जमीन की जांच कर अवैध कब्जा करने वालों पर कार्रवाई की हिदायत दी है।
सोमवार को आर्य कन्या इंटर कालेज में यूनिफॉर्म वितरण कार्यक्रम में पहुंचे एसडीएम डॉ. अमित पाल शर्मा ने कालेज के निरीक्षण के दौरान देखा कि कालेज के पीछे की खाली पड़ी जमीन पर कुछ लोगों ने लकड़ी डाली हुई हैं। वहीं पर भैंसें बंधीं हैं और उपले पड़े हैं। एसडीएम ने विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर सुमित अग्रवाल और प्रधानाचार्या दीपाली गर्ग ने बताया कि विद्यालय की पीछे के हिस्से में भूमि पड़ी हुई है। जिस पर कुछ लोगों ने दावा किया था कि वह भूमि पर काबिज हैं, लेकिन कोर्ट का उनके हक में फैसला आया था। इसके बाद भी कब्जाधारी जमीन पर डटे हुए हैं, जिस कारण स्कूल की पीछे की चारदीवारी भी नहीं हो रही है।
कब्जाधारी स्कूल की भूमि पर अपने मवेशी वाहनों को खड़ा करने के साथ ही कूड़ा भी डालते हैं, जिससे विद्यालय में दुर्गंध से छात्राओं को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल के पीछे की चारदीवारी नहीं होने के कारण स्कूल में नशेड़ी भी घुस जाते हैं। छात्राओं के शौचालय में जाकर नशे के इंजेक्शन लगाए जाते हैं। मामले को एसडीएम ने गंभीरता से लिया, जिसके बाद उन्होंने तहसीलदार रनबीर सिंह को मौके पर जाकर भूमि की जांच करने तथा जमीन कब्जामुक्त कराए जाने के निर्देश दिए। तहसीलदार और एसएसआई भानु प्रातप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके से कब्जाधारियों को बुलाकर तुरंत कब्जा छोड़ दिए जाने की हिदायत दी। चेताया कि यदि कब्जा नहीं हटाया गया, तो प्रशासन कार्रवाई करते हुए तमाम सामान जब्त कर लेग। तहसीलदार ने स्कूल प्रबंधन को जल्द ही चारदीवारी कराने को कहा है।