फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गुर्जर समाज सभ्यता, संस्कारो की पहचान करें- डीएस लोहमरोड

गुर्जर समाज सभ्यता, संस्कारो की पहचान करें- डीएस लोहमरोड

Tue, 18 Sep 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
गुर्जर समाज  सभ्यता, संस्कारो की पहचान करें- डीएस लोहमरोड
गुर्जर समाज संस्कारों की पहचान करें : डीएस लोहमरोड
विज्ञापन

शामली। अखंड भारत गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय संयोजक कर्नल डीएस लोहम रोड ने कहा कि आज गुर्जर समाज अपने अस्तित्व को भूल चुका है। गुर्जर समाज को अपनी प्राचीन पहचान सभ्यता, और संस्कारों को पहचान करने की जरूरत हैं।

सोमवार को बलवा गुुजरान गांव के विद्यालय परिसर में आयोजित सभा का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित करके किया। अखंड भारत गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय संयोजक कर्नल डीएस लोहम रोड ने कहा कि राजस्थान की भूमि से गुर्जर समाज का उदय हुआ, जो देश -विदेश की धरती पर गौरवशाली पहचान बनाने में कामयाब रहे। मौजूदा दौर में युवा पीढ़ी अपने प्राचीन अस्तित्व की पहचान नहीं कर रही है। भगवान देव नारायण की संतति के रूप में गुुर्जरों को संस्कृति, संस्कारों को अपने जीवन में उतारना होगा। इस मौके पर राजस्थान गुर्जर महासभा प्रांत के महामंत्री मोहनलाल वर्मा ने कहा कि गुुर्जर समाज अपने गौरवशाली इतिहास को भूल गया है। उन्होंने कहा कि अखंड भारत गुर्जर महासभा 31 अक्तूबर को पटेल जयंती पर अंतरराष्ट्रीय गुर्जर गौरव यात्रा का शुभारंभ अल्मोड़ा के गुर्जर देव मंदिर से शुरू होकर अफगानिस्तान में पृथ्वीराज चौहान की बलिदान भूमि पर समापन किया जाएगा। यात्रा का उद्देश्य गुर्जर समाज के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराना व समाज में समरसता सद्भाव को पैदा करना है। इस मौके पर गुर्जर महासभा के प्रांतीय मंत्री देवनारायण गुर्जर, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डाक्टर आनंद कुमार, प्रदेश अध्यक्ष राकेश छोकर, नरेश चौहान, अवनीश चौहान ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता राजपाल सिंह चौहान ने की। संचालन डॉक्टर आनंद कुमार ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम आयोजकों ने अतिथियों का माला पहनाकर पगड़ी बांधकर स्वागत किया। इस मौके पर रूपेश चौहान, लोकेंद्र चौहान, अमित चौहान, सतेंद्र चौहान, अजय चौहान, दिव्यम चौहान , शुभम चौहान, विकास चौहान, विशाल चौहान, मोहित चौहान, रविद्र चौहान, अनिल चौहान, विनय चौहान, कुलदीप चौहान, कपिल चौहान मौजूद रहे। इस मौके पर राकेश छोकर को प्रदेश अध्यक्ष व डाक्टर आनंद कुमार सहारनपुर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed