{"_id":"5b73192542c79207440b00f3","slug":"81534269733-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम और चेयरमैन ने किया पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम और चेयरमैन ने किया पौधरोपण
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम और चेयरमैन ने किया पौधरोपण
ऊन।
कस्बा ऊन में नगर पंचायत द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसडीएम और चेयरमैन ने पौधरोपण करते हुए लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
मंगलवार को नगर पंचायत द्वारा पौधरोपण अभियान चलाया गया। उपजिलाधिकारी कृष्णपाल तोमर ऊन चेयरमैन कुलदीप मान ने सड़क किनारे पौधे रोपित करते हुए लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। वहीं, उपजिलाधिकारी कृष्णपाल तोमर ने कस्बे में जगह- जगह गंदगी को देख कर नगर पंचायत कर्मचारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कर्मचारियों को तुरंत सफाई कराते हुए मच्छरों को खत्म करने के लिए फागिंग कराने के निर्देश दिए। वहीं, क्षेत्र के गांव जंधेड़ी में ग्राम प्रधान के पति हरेंद्र सिंह व ग्राम सचिव देवेंद्र और पशु चिकित्साधिकारी डाक्टर मोहम्मद नदीम ने पौधरोपण किया। उन्होंने गांव में हजारों पौधे रोपित कराते हुए सभी को पेड़ों का महत्व समझाया। यह पौधे श्मशान घाट, पशु डेयरी, तालाब किनारे, मेन रोड, सड़क के दोनों ओर रोपित किया गया। इस दौरान राज सिंह, भूप सिंह, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।