फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   हरिद्वार कांवड़ यात्रा मे आस्था के दिखे अलग अलग रंग

हरिद्वार कांवड़ यात्रा मे आस्था के दिखे अलग अलग रंग

Fri, 03 Aug 2018 12:33 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार कांवड़ यात्रा मे आस्था के दिखे अलग अलग रंग
कांवड़ यात्रा में दिखे आस्था के अलग अलग रंग
विज्ञापन

शामली। हरिद्वार कांवड़ यात्रा में शिवभक्त कांवड़ियों के आस्था के अलग- अलग रंग दिखने लगे हैं। कांवड़ यात्रा में कोई शिवभक्त राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर चल रहे हैं तो कोई अपने बेटे की खुशी में तो कोई पर्यावरण की रक्षा के लिए वनस्पति से सजाकर भोले की कांवड़ ला रहे है।
बृहस्पतिवार को हरियाणा के हिसार जिले के सोनू अपनी पत्नी संगीता और नवजात बेटे के साथ हरिद्वार से गंगा जल व कांवड़ लेकर आए हैं। उनका कहना कि बेटे की कामना के भगवान भोलेनाथ से मन्नत मांगी थी। भोलेनाथ की कृपा से उनके यहां पिछले साल बेटा हुआ था। इसीलिए इस साल हरिद्वार से गंगा जल व कांवड़ सजाकर बेटे के साथ भोले की कांवड़ लेकर आए हैं। उनका कहना कि वह हिसार में शिवरात्रि के मौके पर भगवान भोलेनाथ के मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ के साथ नवदंपति अपने शिशु को साथ लेकर आए हैं। उनका कहना हैं कि भोले की कृपा से हर साल कांवड़ लेकर आएंगे। उधर, भिवानी निवासी मीनू पर्यावरण की रक्षा के लिए विभिन्न वनस्पति से सजाकर भोले की कांवड़ लेकर आया है। पर्यावरण की रक्षा व बेटी बचाओ अभियान का संदेश दे रहा है। शिव -पार्वती की प्रतिमा के साथ तिरंगा लगी कांवड़ भी आ रही हैं।
विज्ञापन

शिवमय हुआ कांवड़ मार्ग, रंगीन रोशनी में नहाए शिवालय
शामली। श्रीसर्वमंगला शिवशक्ति सेवा समिति की ओर से शहर के एसटी तिराहे के पास रजवाड़ा फार्म हाउस में पांच दिवसीय कांवड़ सेवा शिविर श्रीगणेश पूजन व दीप प्रज्वलित करके शुभारंभ किया गया। कांवड़ मार्ग समूचा शिवमय हो गया है। सभी शिवालय रंगीन रोशनी से नहाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसटी तिराहा रजवाड़ा फार्म हाउस में सुबह दस बजे श्रीगणेश पूजन व दीप प्रज्वलन शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल और उनकी धर्मपत्नी मीनू संगल बतौर मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। शिविर के शुभारंभ के मौके पर कांवड़ियों की सेवा के लिए पुरी, सब्जी, चाय, चावल-छोले पेठा की सब्जी परोसी जा रही है। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष डाक्टर राजेंद्र संगल, डाक्टर सुशील मित्तल, रामवतार संगल, आदेश शर्मा, रामनाथ सेेनी, कमलादेवी, हरीश, रूबी संगल, राधेश्याम मित्तल, सुशील चौहान, रानी गोयल मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि कांवड़ सेवा शिविर में प्रतिदिन भोले की शाम 7.30 बजे महाआरती का आयोजित की जाएगी। भजन गायक अजय पाठक बाबा के भजन प्रस्तुत करेंगे। उधर, कैराना रोड स्थित गुलजारी वाले शिव मंदिर के महंत शैलेंद्र गिरि के सानिध्य में आठवें कांवड़ सेवा शिविर में शिवभक्तों को सुबह नाश्ते में जलेबी, घेवर व खस्ता व पकौड़ी दी जारही है। दोपहर-शाम को रोटी चावल -दाल परोसी जा रही है। कांवड सेवा शिविर में शामली नगरपालिका परिषद के सदस्य महेश धीमान, रणधीर कांबोज, सतेंद्र धिरयान, आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे। उधर, नगर पालिका परिषद ने कांवड़ मेला के लिए नगरपालिका परिषद के सदस्यों की टीम गठित कर दी है, जिसमें कांवड़ मेला प्रभारी विनोद तोमर राजीव निर्वाल, सहयोगी में बोबी निर्वाल, सजीव देशवाल शामिल है। टीम कांवड़ यात्रा के दौरान वाहन से कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करती हैं। कांवड़ मेला प्रभारी विनोद तोमर ने बताया कि कांवड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है। दस हजार के लगभग कांवडिया हरियाणा के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। उधर, कैराना रोड गुलजारी वाला शिव मंदिर, हनुमान धाम, शिवचौक, भाकूवाला शिवमंदिर रंगीन रोशनी में नहा उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed