फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   डुंडूखेड़ा में 500 बीघा फसल यमुना में समायी

डुंडूखेड़ा में 500 बीघा फसल यमुना में समायी

Fri, 03 Aug 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
डुंडूखेड़ा में 500 बीघा फसल यमुना में समायी
कैराना। यमुना नदी ने डुंडूखेड़ा के किसानों की लगभग 500 बीघा फसल यमुना के पानी में समा र्गई। किसानों ने भाजपा नेता अनिल चौहान से मुलाकात कर ड्रेनेज विभाग के अधिकारियों पर सुनवाई नहीं करने और मौके पर नहीं पहुंचने का आरोप लगाया। उन्होंने नुकसान पर मुआवजा दिलाए जाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव डुंडूखेड़ा निवासी कई किसान भाजपा नेता अनिल चौहान के आवास पर पहुंचे। बताया कि यमुना नदी में आए पानी से गांव निवासी अमजेश, जयपाल, महेंद्र, जगदीश, राजकुमार आदि किसानों की फसलों को तबाह कर दिया। किसानों की लगभग 500 बीघा धान, ज्वांर, ईंख, मिर्चों की फसलें कटान होने के कारण यमुना के पानी में बह गई। अभी भी यमुना में निरंतर कटान जारी है। कई बार ड्रेनेज विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया चुका है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। फसलों के तबाह हो जाने के कारण किसानों के सामने अपने परिवार के पेट पालने की चिंता खड़ी हो गई है। उन्होंने सरकार से नुकसान की भरपाई कराए जाने की गुहार लगाई है। इस दौरान वैधपाल, रोशन, अनजेश, जयपाल, राजकुमार, जगदीश, भूपेंद्र शर्मा आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed