फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   लखनऊ से आई टीम ने शहर के शौचालयो का किया निरीक्षण

लखनऊ से आई टीम ने शहर के शौचालयो का किया निरीक्षण

Fri, 09 Feb 2018 11:37 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ से आई टीम ने शहर के शौचालयो का किया  निरीक्षण
शामली। स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 के लिए लखनऊ से आई टीम ने शामली नगर पालिका क्षेत्र में घूमकर सार्वजनिक, सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण किया और फोटो लेकर वेबसाइट पर अपलोड किए। इसके आधार पर स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग बनाई जाएगी।
विज्ञापन

फोटो अपलोड करने का कार्य कारवी डाटा मैनेजमेंट संस्था कर रही है, जिसके जूनियर एसेसर अश्वनी कुमार ने शामली नगर पालिका के सफाई कर्मियों को साथ लेकर सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण किया। करीब 10 शौचालयों पर पहुंचकर वहां आसपास रहने वाले लोगों से शौचालयों के उपयोग के बारे में जानकारी ली। साथ ही बताया कि शौचालयों के आसपास कूडे़दान भी रखे होने चाहिए। सभी शौचालयों के फोटो लेकर वेबसाइट पर अपलोड किए जा रहे हैं, जिसके आधार पर स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 की रैंकिंग तैयार होगी। इस दौरान सफाई इंस्पेक्टर गोविंद सिंह, राजन पाहिवाल, दीपक बिड़ला, शशिकांत पाहिवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed