फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शामली के निशानेबाजों ने केरल में दिखाया दम

शामली के निशानेबाजों ने केरल में दिखाया दम

Thu, 04 Jan 2018 12:57 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
शामली के निशानेबाजों ने केरल में दिखाया दम
शामली।
विज्ञापन

केरल में आयोजित नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में जनपद के शूटरों ने प्रतिभाग करते हुए अच्छा प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया। जनपद पहुंचने विजेता निशानेबाजों का स्वागत किया। प्रतियोगिता में दो निशानेबाजों ने रजत पदक जीता।

त्रिवेंद्रम केरल में 11 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक 61वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। जिसमें शामली राइफल क्लब के निशानेबाजों ने प्रतिभाग करते हुए प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। 22 बोर फ्री पिस्टल में टिटौली गांव निवासी अक्षय कुमार ने टीम में रजत पदक और पुरमाफी निवासी चंचल कुमार ने एयर राइफल पैरा वर्ग में रजत पदक प्राप्त कर प्रदेश व जनपद का नाम रोशन किया। वहीं, नेशनल कंपीटिशन में भी 12 निशानेबाजों ने प्रतिभाग किया। जिसमें एयर राइफल वर्ग में अभय सरोहा, विशाल मलिक, उत्सव मलिक, चंचल कुमार, रोहित कुमार, अनमोल व एयर पिस्टल में हरविजय राणा, अमन चौधरी, अक्षय, विकल्प देशवाल, संजय यादव रहे। अमन चौधरी व अक्षय कुमार ने फ्री पिस्टल एवं एयर पिस्टल में अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता की ट्रायल देंगे और एयर राइफल वर्ग में अभय सरोहा, रोहित कुमार, उत्सव मलिक ने अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता की ट्रायल के लिए क्वालीफाई किया। क्लब पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों का अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने जोरदार स्वागत करते हुए बधाई दी। इस दौरान तपन मलिक, सूर्यपाल तोमर, सर्वेश तोमर, गौरव पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed