{"_id":"5a2ed8a24f1c1b3c3d8bcf6a","slug":"81513019554-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली होकर जयपुर के लिए यूपी रोडवेज बस का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली होकर जयपुर के लिए यूपी रोडवेज बस का हुआ शुभारंभ
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली ।
आखिर राजस्थान के पिंक सिटी जयपुर के लिए सहारनपुर डिपो ने यूपी रोडवेज बस का सोमवार से संचालन शुरू कर दिया है। सहारनपुर डिपो से राजस्थान के अलवर, जयपुर, पुष्कर, बनस्थली, महावीर जी, श्रीबालाजी धाम के 23 रोडवेज बसों का संचालन मंगलवार से शुरू करेगा।
राजस्थान सरकार से यूपी सरकार के समझौते में यूपी रोडवेज के सहारनपुर परिक्षेत्र के हिस्से में 25 परमिट आए थे। सोमवार को तीन बजे सहारनपुुर डिपो से शामली होकर दिल्ली से राजस्थान के जयपुर के लिए रोडवेज बस का शुभारंभ किया गया है। एआरएम यजुवेंद्र ने बताया कि शामली से होकर जयपुर जाने वाली रोडवेज बस का शुभारंभ कर दिया है। जयपुर जाने वाली रोडवेज बस का शामली पहुंचने का समय शाम पांच बजे है। यह दिल्ली होकर जयपुर सुबह पांच बजे तक पहुंच जाएगी। मंगलवार की शाम पांच पिंक सिटी जयपुर से शाम पांच बजे चलकर सुबह पांच बजे शामली पहुंच जाएगी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सुबह आठ बजे सहारनपुुर से अलवर व मुजफ्फरनगर व मेरठ होकर जयपुर के लिए दूसरी रोडवेज बस का शुभारंभ किया जाएगा। अलवर जाने वाली यह रोडवेज बस सुबह दस बजे मुजफ्फरनगर, मेरठ, अलीगढ़ मथुरा, गोवर्धन होकर अलवर रात्रि 9.30 बजे पहुुंचेगी। उन्होंने बताया कि सहारनपुर डिपो से राजस्थान के अलवर, जयपुर, पुष्कर, बनस्थली, महावीर जी, श्रीबालाजी धाम के 23 रोडवेज बसों का संचालन मंगलवार से शुरू करेगा।