फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अपेक्षित वृद्घि न होने पर रालोद ने जलाई गन्ने की होली

अपेक्षित वृद्घि न होने पर रालोद ने जलाई गन्ने की होली

Mon, 30 Oct 2017 12:46 AM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
अपेक्षित वृद्घि न होने पर रालोद ने जलाई गन्ने की होली
कांधला।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा गन्ना मूल्य में मात्र दस रुपये की वृद्धि किए जाने से आक्रोशित रालोद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर गन्ने की होली जलाई।
रविवार को रालोद किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष योगेश जावला के नेतृत्व में किसानों ने बुढ़ाना-कांधला मार्ग स्थित गांव डांगरोल चौराहे पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि गन्ना मूल्य 400 रुपये घोषित किया जाना चाहिए था, लेकिन प्रदेश सरकार ने महज 10 बढ़ाकर किसानों के साथ मजाक किया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह वृद्धि उन्हें मंजूूर नहीं है, किसानों के हक में लड़ाई लड़ी जाएगी। रालोद ने चेतावनी दी कि अगर 15 दिनों में बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया तथा क्रय केंद्रों का निर्धारण नहीं हुआ, तो सड़क और रेलमार्ग को जाम करके आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान चौधरी इलियास, पवन सिंह, बेदू, रणधीर सिंह, धर्मपाल सिंह, रोहताश, राजन जावला, सुरेश, आनंद, यशपाल, सुधीर, मंगल सिंह, उदय सिंह, तेजू , धर्मवीर, बलबीर, अक्षय, सुरेंद्र, चंद्रबीर, आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed