फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   चकबंदी अधिकारी के खिलाफ होगी विभागीय कार्रवाई

चकबंदी अधिकारी के खिलाफ होगी विभागीय कार्रवाई

Sat, 12 Aug 2017 01:12 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
चकबंदी अधिकारी के खिलाफ होगी विभागीय कार्रवाई
शामली।
विज्ञापन

पिता की मृत्यु के बाद अभिलेखों में जमीन अपने नाम कराने के लिए सुन्ना गांव के व्यक्ति से चकबंदी अधिकारी ने रिश्वत मांगी। रिश्वत न देने पर ही चकबंदी अधिकारी ने अभिलेखों में उसकी संपत्ति किसी दूसरे व्यक्ति के नाम दर्ज कराने का आदेश पारित कर दिया। शिकायत पर जिलाधिकारी ने अभिलेखों का निरीक्षण करने के बाद चकबंदी अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए आयुक्त चकबंदी को पत्र भेजा है।
कांधला क्षेत्र के गांव सुन्ना निवासी रामधन ने जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को शिकायत पत्र दिया। रामधन ने बताया कि उसके पिता मांगा की मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने संपत्ति को लेकर वसीयत कर रखी थी। वसीयत के आधार पर संपत्ति के दाखिल खारिज और नाम परिवर्तन के लिए आवेदन किया गया था। आरोप है कि तत्कालीन चकबंदी अधिकारी पवन कुमार ने इस कार्य की बाबत रामधन से 10 हजार रुपये रिश्वत मांगी। रिश्वत की रकम नहीं दी, तो संपत्ति को अभिलेखों में किसी रविंद्र कुमार के नाम दर्ज कराने का आदेश पारित कर दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पत्रावली निकलवाई। पत्रावली में खामियां और आदेश को गलत मानते हुए उन्होंने वर्तमान चकबंदी अधिकारी को भी बुलाया। उन्होंने भी माना कि आदेश गलत पारित किया गया है। इसके बाद जिलाधिकारी ने चकबंदी आयुक्त को पत्र भेजकर तत्कालीन चकबंदी अधिकारी पवन कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के लिए लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed