फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   81.30 percent vaccination of 18 plus in the district

जिले में 18 प्लस का 81.30 प्रतिशत हुआ टीकाकरण

Thu, 03 Jun 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
81.30 percent vaccination of 18 plus in the district
जिले में 18 प्लस का 81.30 प्रतिशत हुआ टीकाकरण
विज्ञापन

शामली। जिले में 18 से 44 साल उम्र के एक हजार के लक्ष्य के सापेक्ष 813 लोगों को टीके लगाए गए। टीकाकरण 81.30 प्रतिशत रहा। उधर, 45 प्लस के लोगों का टीकाकरण 48.60 प्रतिशत रहा।
बृहस्पतिवार को जिले में 18 से 44 वर्ष के लोगों को टीकाकरण के लिए सीएचसी ऊन, महिला पॉलिटेक्निक, सीडीओ कार्यालय, एलडीएम कार्यालय, कलक्ट्रेट, जसाला, सीएचसी कैराना, कैराना कोर्ट, प्राथमिक विद्यालय मुंडेट, सीएचसी थानाभवन में केंद्र बनाए गए। 12 साल तक के बच्चों के अभिभावकों के लिए स्पेशल बूथ हिंदू कन्या इंटर कालेज शामली व वीवी इंटर कालेज शामली में एक हजार लोगों को टीके लगाना लक्ष्य रखा था। 813 लोगों को पहली डोज के टीके लगाए गए। इस तरह से 18 प्लस वाले लोगों का टीकाकरण 81.30 प्रतिशत रहा। टीकाकरण में कोविशील्ड की 83 वॉयल खर्च हुई। इसके अलावा जिले में 45 प्लस वाले लोगों को 36 बूथों पर टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके सागर ने बताया कि 3510 के लक्ष्य के सापेेक्ष 1706 लोगों केे टीके लगे हैं, जिनमें 1448 लोगों ने पहली डोज और 258 लोगों को दूसरी डोज के लगे हैं। इस तरह से टीकाकरण 48.60 प्रतिशत रहा और 174 वॉयल खर्च हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि 18 प्लस वाले लोगों को टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल या आरोग्य सेतु एप पर ऑनलाइन पंजीकरण कर स्थान, दिनांक व समय लेना जरूरी है। इसके बिना किसी लाभार्थी को टीकाकरण नहीं किया जाएगा। हिंदू कन्या इंटर कालेज शामली व वीवी इंटर कालेज शामली में केवल वे अभिभावक जिनके बच्चे 12 साल से कम आयु वाले हैं, उनके लिए स्पेशल बूथ बनाए गए हैं। इन दोनों बूथों पर 12 साल से अधिक आयु वाले बच्चों के अभिभावक व अन्य लाभार्थी पंजीकरण न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed