{"_id":"5849ad2d4f1c1bf95944a4c1","slug":"8-laakh-ki-sharab-pakdi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ लाख की शराब पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ लाख की शराब पकड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। हरियाणा से तस्करी करके लाई जा रही आठ लाख रुपये कीमत की अवैध शराब को पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। इस दौरान डीसीएम चालक और उसके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपियों का चालान कर दिया है।
बुधवार की रात पुलिस ने यमुना पुल पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने पानीपत की ओर से आ रहे एक डीसीएम को रुकने का इशारा किया तो चालक ने डीसीएम की गति बढ़ा ली। पुलिस ने पीछा करते हुए कुछ ही दूरी पर डीसीएम को रुकवा लिया। डीसीएम के अंदर भूसे की बोरियों में नीचे अंग्रेजी शराब की पेटियां भरी थी। पुलिस ने डीसीएम चालक
सागर व उसके साथी कपिल निवासीगण ग्राम रोहना थाना खरखौदा जिला सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने डीसीएम के अंदर से 260 पेटी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब व केन में पांच लीटर रेक्टीफाइड बरामद की। जिनका बाजारी मूल्य आठ लाख रुपये बताया गया है। डीसीएम चालक सागर ने बताया कि उन्होंने यह शराब सोनीपत से लोड की थी तथा शराब को काशीपुर पहुंचाना था। कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि शराब तस्करी के आरोप में सागर व कपिल का चालान कर दिया गया है।