फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   79 selected in online employment fair

ऑनलाइन रोजगार मेले में 79 का हुआ चयन

Tue, 17 May 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
79 selected in online employment fair
ऑनलाइन रोजगार मेले में 79 का हुआ चयन
विज्ञापन

शामली। जिला सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि 11 मई को आयोजित हुए ऑनलाइन रोजगार मेले में 79 अभ्यर्थियों को रोजगार मिला। रोजगार मेले में जेके ऑटोमोबाइल एंड इलेक्ट्रानिक्स एंटरप्राइजेस, टेस्को रिनेबिल एनर्जी सोल्यूशन, एएनएस डाटा एंड सॉफ्टवेयर सोल्यूशन, शिवांगी लॉजिस्टिक, होली हर्बस, सूर्या इलेक्ट्रानिक्स प्राइवेट लिमिटेड आदि कंपनियों ने भाग लिया था।
विभिन्न पदों में एडवाइजर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, एचआर एक्जीक्यूटिव, एरिया सेल्स मैनेजर, फील्ड कोआर्डिनेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, टेक्निकल, पार्सल डिलेवरी ब्वॉय और नॉनटेक्निकल आदि पदों पर अभ्यर्थियों के टेलिफोनिक और ऑनलाइन साक्षात्कार किए। रोजगार मेले में कुल 287 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन कर प्रतिभाग किया था। जिसमें से 79 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि 19 मई को भी ऑनलाइन रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। जिसमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग की वेबसाइट पर जॉब सीकर के रूप में ऑनलाइन पंजीकृत होना आवश्यक है। पंजीकरण के बाद अभ्यर्थियों द्वारा रोजगार मेला में प्रतिभाग करने हेतु अपनी सेवायोजन की आईडी और पासवर्ड से लॉगइन कर रोजगार मेला जनपद शामली में प्रदर्शित हो रही कंपनियों में अपनी शैक्षिक योग्यतानुसार आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई आदि उत्तीर्ण हैं। जिसके लिए आयु सीमा 18-35 वर्ष निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed