फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   784 crore outstanding on sugar mills of the district

जिले की चीनी मिलों पर 784 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य बकाया

Wed, 15 Jul 2020 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
784 crore outstanding on sugar mills of the district
शामली। जिले की चीनी मिलों का पेेेेराई सत्र समाप्त हुए एक माह से ज्यादा समय बीत गया है, मगर मिलों द्वारा मात्र 35.56 प्रतिशत किसानों का भुगतान किया गया है। जिले की चीनी मिलों पर किसानों का 784 करोड़ दो लाख 57 हजार रुपये गन्ना भुगतान बकाया है।
विज्ञापन

ऊन मिल बीस मई, थानाभवन मिल 30 मई और 10 जून को शामली चीनी मिल का पेराई सत्र समाप्त हुआ था। सभी मिलों द्वारा 378.12 लाख क्विंटल गन्ना खरीदा गया जिसकी कीमत 1216 करोड़ 58 लाख 94 हजार रुपये है। जिले की चीनी मिलों 432 करोड़ 56 लाख 37 हजार रुपये का किसानों का भुगतान किया गया। जिले की चीनी मिलों द्वारा पूरे सीजन में 35.56 प्रतिशत किसानों का भुगतान किया गया। ऊन चीनी मिल 39.63 प्रतिशत, थानाभवन मिल मिल 34.05 प्रतिशत, शामली मिल 33.92 प्रतिशत मिलाकर जिले की मिलें 35.56 प्रतिशत भुगतान कर पाई है। मिलों पर किसानों का 784 करोड़ दो लाख 57 हजार रुपये बकाया है। सबसे ज्यादा किसानों का थानाभवन चीनी मिल पर 323 करोड़ 71 लाख 73 हजार रुपये बकाया है। शामली मिल पर 256 करोड़ 74 लाख 5 हजार रुपये और ऊन मिल पर 203 करोड़ 56 लाख 79 हजार रुपये बकाया है। जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि चीनी मिलों के अफसरों की बैठक कराकर किसानों का जल्द से जल्द बकाया गन्ना भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन

कोट
सरकार मिलों से गन्ना भुगतान कराए
किसान चौतरफा समस्याओं से घिरा है। बारिश नहीं हो रही है, बिजली के रेट बढ़ रहे हैं। हरियाणा- पंजाब में बिजली सस्ती है। किसान अपना गन्ना मिलों को दे चुका है। भुगतान कराने की जिम्मेदारी सरकार की है। सरकार किसानों का बकाया गन्ना भुगतान कराने में जिम्मेदारी निभाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौधरी नरेश टिकैत, राष्ट्रीय अध्यक्ष भाकियू।
चीनी बिक्री का 85 प्रतिशत भुगतान किसानो के खाते में
चीनी मिलों द्वारा जितनी चीनी की बिक्री होगी, उसका 85 प्रतिशत भुगतान किसानों के खाते में भिजवाया जारहा है- सुरेश राणा गन्ना व चीनी उद्योग के कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार।
जिले की चीनी मिलों पर गन्ना मूल्य बकाया का आंकड़ा-------करोड़ रुपये में---
मिलें---- कुल गन्ना मूल्य करोड़ों में-- किया भुगतान- करोड़ रुपये-- अवशेष भुगतान।
1- शामली- 388.54, 05-- 131.80.00-- 256.7405 करोड़रुपये।
2- ऊन-- 337.2209- 133.65.30-- 203.56.79 ---
3- थानाभवन-- 490.82.80--- 167.11.07-- 323.71.73--
कुल-- 1216.58.94-- - 432.56.37-- 784.02.57---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed