फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   72 thousand would be counter hearing

72 हजार प्रत्यावेदन की होगी सुनवाई

Sat, 12 Nov 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 12 Nov 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
72 thousand would be counter hearing
court shimla
शामली। राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शनिवार को कलक्ट्रेट, तहसील और न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। विभागों ने लोक अदालत में सुनवाई के लिए रखे जाने वाले वादों (प्रत्यावेदनों) की सूची संकलित कर ली है। जिले          भर में 72 हजार 585 वादों की सुनवाई होगी। 
विज्ञापन


शनिवार को कलक्ट्रेट न्यायालय के साथ ही तीनों तहसील न्यायालयों और अन्य विभागों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) भरतजी पांडेय ने बताया कि सभी विभागों से लोक अदालत में रखे जाने वाले प्रत्यावेदनों की सूची प्राप्त हो गई है। 
विज्ञापन



वहीं, इसके अलावा जिले में 72 हजार 585 वाद (प्रत्यावेदन) निस्तारण के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत में रखे जाएंगे। सभी  विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि लोक अदालत            के आयोजन में पूर्ण रूप से गंभीरता बरती जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वादों की स्थिति 

राजस्व विभाग - 2146, पुलिस 3500, विद्युत वितरण 130, कृषि उपनिदेशक 25945, स्वास्थ्य विभाग 566, वाणिज्य विभाग 71, समाज कल्याण 110, मंडी समिति शामली 5, मंडी समिति कांधला तीन, मंडी समिति कैराना एक, मंडी समिति थानाभवन एक, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी 57, नगर निकाय 276, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग सात, विधिक माप विज्ञान 42, जिला विकलांगजन कल्याण विभाग 21, ग्राम्य विकास विभाग 1158, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग 192, जिला पूर्ति अधिकारी 37178, श्रम विभाग 842 तथा कलक्ट्रेट न्यायालय के 325 प्रत्यावेदन निस्तारण के लिए लोक अदालत में रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed