{"_id":"5cbe0822bdec2214235560fc","slug":"71555957794-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की चपेट में आकर वृद्ध घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की चपेट में आकर वृद्ध घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस की चपेट में आकर वृद्ध घायल
कांधला। जनपद बागपत के कस्बा टीकरी निवासी 65 वर्षीय लतीफ गांव में चौकीदार है। सोमवार को वह कस्बा एलम में बस स्टैंड पर बस शामली जाने के लिए बस की इंतजार में खड़ा था। इसी दौरान दिल्ली की तरफ से आई रोडवेज बस की चपेट में आकर वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर होने पर मौके पर लोग जमा हो गए। इसी दौरान चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में लेकर घायल वृद्ध को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने वृद्ध की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक डीके त्यागी का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
मारपीट का आरोप
कांधला। मोहल्ला खैल निवासी शजिया ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि पड़ोसी नदीम और एक अन्य युवक ने उसके शौचालय का दरवाजा तोड़ दिया था। विरोध किया तो आरोपी युवकों ने महिला व उसके पति के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।