फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   समाज हित में एकजुट होकर कार्य करें महिलाएं

समाज हित में एकजुट होकर कार्य करें महिलाएं

Mon, 04 Mar 2019 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
समाज हित में एकजुट होकर कार्य करें महिलाएं
महिलाओं से एकजुट होने पर जोर
विज्ञापन

शामली। श्री ब्राह्मण एकता महासभा की महिला विंग की बैठक में समाज हित में महिलाओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया।
सोमवार को मोहल्ला शिव मूर्ति में उपासना के आवास पर श्री ब्राह्मण एकता महासभा महिला विंग की बैठक हुई। बैठक में महिलाओं के समाज हित में किए जाने वाले कार्यों और कर्तव्यों पर चर्चा की गई। इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि समाज सुधार के लिए महिलाओं का योगदान जरूरी है। संगठन की अध्यक्ष कुमुद शर्मा ने कहा कि सबसे पहले समाज को संगठित करना जरूरी होता है। जो समाज जितना संगठित होता है, उसका विकास उतना ही अधिक होता है। बिना संगठित हुए समाज का विकास नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि प्रेम से ही घृणा को दूर किया जा सकता है। इस दौरान आत्म चिंतन और अध्यात्म से जुड़ाव के महत्च पर चर्चा की गई। बैठक में देश पर प्राण न्योछावर करने वाले को श्रद्धांजलि दी। साथ ही विंग कमांडर अभिनंदन की शौर्य गाथा पर भी चर्चा की गई। बैठक में पदाधिकारियों को उनके दायित्वों से अवगत कराया गया। बैठक में सर्वेश शर्मा, उपासना कोठारी, रश्मि, सीमा कौशिक, भावना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed