{"_id":"5c7580fdbdec224bff242cee","slug":"71551204605-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिमों ने मनाया जश्न, व्यापारियों ने बांटी मिठाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिमों ने मनाया जश्न, व्यापारियों ने बांटी मिठाइयां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्लिमों ने मनाया जश्न
कैराना। भारतीय वायुसेना की ओर से पाक में आतंकवादियों के ठिकाने तबाह किए जाने से कैराना में मुस्लिमों और व्यापारियों ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान मिठाइयां खिलाई गई।
मंगलवार को भारतीय वायुसेना ने पुलवामा हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान में आतंकवाद के अड्डों को तबाह करने की खबरें मिलते ही क्षेत्र में जश्न का माहौल बनने लगा। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने भी जश्न मनाया और आतिशबाजी की। इस दौरान व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष अनिल गुप्ता के नेतृत्व में एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाई गई। इस अवसर पर अख्तर हसन, नफीस अहमद, राजीव कुमार, तेजपाल, अय्यूब मंसूरी, गुलजार, दिलशाद, वरुण आदि मौजूद रहे। उधर, गांव भूरा में ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न यात्रा निकाला। आर्य समाज मंदिर से देवी मंदिर रोड तक तिरंगा झंडे के साथ में लोगों ने पाक आतंकवाद के ठिकानों पर इंडियन एयरफोर्स द्वारा की गई बमबारी पर खूब जश्न मनाया। इस दौरान गोविंद चौहान, मामू प्रधान, सुमित चैहान, जस्वीर आदि मौजूद रहे।