{"_id":"5c5336debdec2273a67c99ac","slug":"71548957406-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम का सिरदर्द बनी कांशीराम कॉलोनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत निगम का सिरदर्द बनी कांशीराम कॉलोनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन। कस्बे की कांशीराम आवास कॉलोनी विद्युत निगम के अधिकारियों के सिर का दर्द बनी हुई है। इस कॉलोनी में रहने वाले करीब दो सौ परिवारों पर निगम का 50 लाख रुपये बकाया है। राज्य सरकार की ओर से सरचार्ज की छूट देने के बावजूद इस क्षेत्र से मात्र पांच लाख रुपये की ही वसूली हुई है। अफसर परेशान है कि टारगेट कैसे पूरा होगा।
बता दें कि बिजली के बिलों पर उपभोक्ताओं को राहत देते हुए राज्य सरकार ने घरेलू एवं नलकूपों के कनेक्शन पर सरचार्ज की छूट दे रखी है। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को अपने बिल का 30 फीसदी बिल 31 जनवरी तक जमा कर निगम में रजिस्ट्रेशन कराना था। बकाया भुगतान के लिए उपभोक्ताओं को मार्च तक का समय दिया गया है। सिर्फ 31 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन कराने वाले उपभोक्ताओं को ही योजना से लाभान्वित किया जाना है। करीब सात हजार कनेक्शन वाले थानाभवन में विद्युत निगम का करीब सवा करोड़ रुपये बकाया है। इसमें सर्वाधिक कांशीराम आवास कॉलोनी के लोगों पर 50 लाख, मोहल्ला कस्सावान पर 20 लाख और रैत्ती मोहल्ला के लोगों पर सर्वाधिक आठ लाख रुपये की बकाएदारी है। निगम के अनुसार 31 जनवरी तक चले अभियान में अब तक निगम करीब 50 लाख रुपये की वसूली कर पाया है। जबकि, करीब 75 लाख रुपये अभी भी बकाया है। यही नहीं, बची हुई 90 फीसद बकाएदारी इन्हीं तीन मोहल्लों के निवासियों पर ही है।
लगा चुके हैं शिविर
अधिकतम बकाया बिल भुगतान के लिए विद्युत निगम के अधिकारी इन मोहल्लों में शिविर के आयोजन भी कर चुके हैं, बावजूद इसके लोग जागरूक होने को तैयार नहीं।
विज्ञापन
निगम लगातार अपील कर रहा है कि छूट का फायदा उठाते हुए सभी उपभोक्ता अपने बकाए भुगतान को जमा करा दें। लेकिन, कांशीराम कॉलोनी, मोहल्ला कस्सावान व रैत्ती में सर्वाधिक बकाया होने के बावजूद वसूली सबसे कम है। इसलिए निगम अब तक यहां अपना लक्ष्य पूरा नहीं कर पाया है।- अमितोष मौर्य, अवर अभियंता।