फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   टावर से बैटरी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज

टावर से बैटरी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज

Wed, 09 Jan 2019 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
टावर से बैटरी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज
टॉवर से बैटरी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

कैराना। चोरों ने मोबाइल टावर पर लगे 48 बैटरी चोरी कर ली।
कैराना क्षेत्र के गांव बुच्चाखेड़ी में निजी मोबाइल कंपनी का टॉवर तितरवाड़ा के नाम से लगा हुआ है। अंकित कुमार देखरेख के लिए रहता है। 30/31 दिसंबर की रात्रि में अंकित दूसरे टावर पर गया हुआ था। उसी दौरान चोरों ने टावर में लगे 48 बैटरी सैल चोरी कर लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रेमी को छुड़ाने कोतवाली पहुंची प्रेमिका
कैराना। एक प्रेमिका अपने प्रेमी को पुलिस से छुड़ाने के लिए कोतवाली पहुंच गई। पुलिस ने प्रेमिका के बयान दर्ज कर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कैराना क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस से शिकायत की कि उसकी बहन के साथ एक युवक बात कर परेशान कर रहा है। आरोपी युवक रिश्ते में उनकी बुआ का लड़का लगता है। शिकायत पर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। बुधवार सुबह पीड़िता की बहन कोतवाली पहुंच गई और पकड़े गए युवक से प्रेम करने की बात कहकर उसे छोड़ने की मांग की और उसे अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़ गई। पुलिस ने युवती के बयान दर्ज किए और कानूनी प्रक्रिया के उपरांत छोड़े जाने की बात कही।
विज्ञापन

अस्पताल में इलाज नहीं मिलने पर हंगामा
कैराना। ससुरालियों की मारपीट की शिकार विवाहिता को सीएचसी में उपचार नहीं मिलने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने अस्पताल स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए। पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैराना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि ससुरालियों के उत्पीड़न के चलते वह अपने पति के साथ अलग गांव में किराये के कमरे में रहती है। पति अक्सर मजदूरी करने के लिए बाहर रहता है। आरोप है कि मंगलवार सुबह ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट करके घायल कर दिया और उसके गले में फंदा डालकर मारने का प्रयास किया है। पुलिस ने मेडिकल के लिए घायल को सीएचसी पर भेज दिया। विवाहिता का आरोप है कि चिकित्सकों ने उसे उपचार नहीं दिया और टरका दिया, जिस पर उसके परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने उपचार किया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed