{"_id":"5c323f94bdec2256ae0cc379","slug":"71546796948-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान से रमेश को मिली नई जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान से रमेश को मिली नई जिंदगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) में कैराना निवासी रमेश कुमार को नई जिंदगी मिली है। वे अचानक हार्ट में परेशानी के चलते पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती हुए, जहां उन्हें आयुष्मान गोल्डन कार्ड के तहत हार्ट में तीन स्टंट डाले गए। इलाज के उपरांत रमेश के स्वस्थ घर लौटने पर परिवार में खुशी का माहौल है।
कैराना के मोहल्ला जोड़वा कुआं निवासी रमेश कुमार (55) पुत्र महावीर प्रसाद ने एक माह पूर्व प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी आयुष्मान योजना के तहत अपना गोल्डन कार्ड बनवाया था। एक सप्ताह पूर्व अचानक उन्हें हार्ट में दिक्कत महसूस हुई। परिजन उन्हें शामली में हॉस्पिटल में ले गए। यहां स्वास्थ्य में सुधार न होता देख परिजनों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया। पीजीआई आयुष्मान योजना में चयनित हैं। रमेश कुमार के परिजनों ने यहां मौजूद आयुष्मान मित्र से संपर्क किया, जिनकी औपचारिकता पूर्ण होने के बाद भर्ती कर लिया गया। डाक्टरों की जांच-पड़ताल के बाद स्पष्ट हुआ हार्ट में अत्यधिक परेशानी के कारण उन्हें स्टंट की जरूरत है। इसके बाद उन्हें तीन स्टंट डाल दिए गए। रमेश ने बताया कि पीजीआई में आयुष्मान के तहत उनका पूर्णत: इलाज नि:शुल्क हुआ। उपचार के बाद रमेश कुमार के कैराना घर लौटने पर परिवार में खुशी का माहौल है। रमेश कुुमार कस्बे में सेल्समैन का कार्य करता है, जिसके सहारे ही पूरे परिवार का गुजर-बसर चल रही है। उनकी आर्थिक हालत ठीक नहीं हैं। ऐसे में इलाज के लिए परिवार के सामने मुश्किलें भी खड़ी हो सकती थी। लेकिन आयुष्मान योजना के तहत फ्री उपचार होने से उन्हें नई जिंदगी मिली है।