फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   युवक के साथ मारपीट करने का आरोप

युवक के साथ मारपीट करने का आरोप

Tue, 14 Aug 2018 12:25 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
युवक के साथ मारपीट करने का आरोप
युवक के साथ मारपीट करने का आरोप
विज्ञापन

झिंझाना। क्षेत्र के गांव लक्ष्मणपुरा निवासी राजेंद्र शनिवार की शाम अपनी बाइक से गांव अलीनगर के रास्ते से अपने गांव जा रहा था। गांव अलीनगर के निकट सड़क पर खड़े आधा दर्जन युवकों ने उसको रोक लिया तथा उसको एक नलकूप पर ले गए। आरोप है कि उन्होंने उसके साथ मारपीट की तथा उसको अधमरा कर दिया। परिजनों ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में सोमवार की शाम आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। उधर थाना प्रभारी के अनुसार उनके संज्ञान में मामला नहीं है।

बेटे की बरामदगी की मांग की
कैराना। गांव गंदराऊ निवासी दिलशाद ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 16 जून 2018 को गांव का ही युवक उसके पुत्र शादाब को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। आरोप है कि उसने उसके बेटे को बंधक बनाया हुआ है। इस बाबत उसने कोतवाली पर रिपोर्ट भी दर्ज करा रखी है, लेकिन आज तक भी उसके पुत्र को पुलिस तलाश नहीं कर सकी है। आरोप है कि छह अगस्त को आरोपी पक्ष के लोगों ने उसके घर में घुसकर उसके साथ मारपीट कर दी और रिपोर्ट लिखवाने का मजा चखाने की धमकी दी। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग करते हुए बेटे की बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed