{"_id":"5b69f1524f1c1b75568b5d7e","slug":"71533669714-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ सेवा शिविरों में पहुंचे राज्य मंत्री सुरेश राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ सेवा शिविरों में पहुंचे राज्य मंत्री सुरेश राणा
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना राज्य मंत्री ने कांवड़ शिविरों में जायजा लिया
शामली। प्रदेश सरकार के गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा मंगलवार को कांवड़ यात्रा मार्ग पर जायजा लेने निकले। कांवड़ सेवा शिविरों में पहुंचकर शिवभक्तों के साथ वक्त बिताया और शिविर संचालकों को कांवड़ियों की सेवा के लिए साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा को शांति और सौहार्दपूर्ण संपन्न कराना सभी की जिम्मेदारी है।
मंगलवार दोपहर बाद गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने मुजफ्फरनगर जनपद के गांव धौलरा से लालूखेडी, बुटराड़ा, खेड़ी बैरागी, बनत, शामली के सर्वमंगला शिव शक्ति सेवा समिति, हनुमान धाम, कैराना रोड गुलजारी वाला कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचे। इसके बाद कैराना रोड पर होते हुए हरियाणा राज्य की सीमा यमुना पुल तक लगाए गए तमाम कांवड़ सेवा शिविरों में पहुंचकर व्यवस्था देखी। इस मौके पर कांवड़ियों से बातचीत की। आयोजकों द्वारा कांवड़ सेवा शिविर में अच्छी व्यवस्था करने पर प्रशंसा की। गन्ना राज्य मंत्री ने कांवड़ यात्रा को शांति और सौहार्द के साथ संपन्न कराने का आह्वान किया। उन्होंने कांवड़ यात्रा में प्रशासन द्वारा की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है। इस दौरान अजय संगल, हरीश धवन, बबलू, आशीष, राजकुमार, नरेश, सतेंद्र कुमार, मोहित आदि साथ रहे।