{"_id":"5b5a1b264f1c1b4a748b7187","slug":"71532631846-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ मार्ग पर वॉच टावर से होगी दूर तक निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ मार्ग पर वॉच टावर से होगी दूर तक निगरानी
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ मार्ग पर वॉच टावर से होगी दूर तक निगरानी
कैराना/शामली/बाबरी।
कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पुलिस प्रशासन की तरफ से किए जा रहे हैं। यमुना पुल सहित कई स्थानों पर वॉच टावर भी बना दिया गया है, जिससे दूर तक निगरानी की जा सकेगी। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग के लिए 110 एसपीओ भी बनाए गए हैं।
दो दिन बाद श्रावण मास लगने पर कांवड़ियों का आगमन शुरू हो जाएगा। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तैयारी के साथ कार्य कर रहा है। बुधवार शाम को पीडब्लूडी ने कांवड़ मार्ग पर जगह जगह स्पीड ब्रेकर बनाए थे तथा नगर पालिका परिषद ने औद्योगिक क्षेत्र से कैराना तथा यमुना पुल तक पथ प्रकाश की व्यवस्था कराने के लिए बल्लियां गाड़कर व्यवस्था कर दी गई है। वहीं, बृहस्पतिवार को यमुना पुल पुलिस चौकी के पास वाच टावर बनाया गया है। वाच टावर पर खड़े होकर पुलिस कर्मी दो किलोमीटर दूर तक नजर रख सकेंगे। इसके अलावा बाबरी क्षेत्र में लालूखेड़ी के पास, झिंझाना में बिडौली चेकपोस्ट सहित अन्य भी कई स्थान पर वॉच टावर लगवाए गए हैं। साथ ही यमुना पुल, कांधला तिराहा, शामली स्टैण्ड, पब्लिक इंटर कालेज आदि स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। कैराना कोतवाली पुलिस ने 110 एसपीओ बनाए हैं, जो कांवड़ मेले के दौरान ड्यूटी देकर व्यवस्था में सहयोग करेंगे। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि अभी अन्य जगहो पर भी वाच टावर बनाए जा सकते है। कांवड़ियों की सेवा व सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।