फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दिल्ली से हरिद्वार तक कांवड स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग

दिल्ली से हरिद्वार तक कांवड स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग

Fri, 27 Jul 2018 12:34 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली से  हरिद्वार तक  कांवड स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग
दिल्ली से हरिद्वार तक कांवड़ स्पेशल ट्रेन चलेगी
विज्ञापन

शामली।
हरिद्वार कांवड़ यात्रा 2018 के मद्देनजर रेलवे- जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त बैठक में दिल्ली से शामली होकर हरिद्वार तक कांवड़ स्पेेशल ट्रेन चलाए जाने की सिफारिश की गई। कांवड़ यात्रा के दौरान प्रमुख रेलवे स्टेशनों व हरिद्वार जाने वाली ट्रेनों में 24 घंटे आरपीएफ व जीआरपी का संयुक्त जवान तैनात किए जाने का निर्णय लिया गया।

बृहस्पतिवार की शाम चार बजे शामली रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जीआरपी- आरपीएफ व शामली रेलवे स्टेशन के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें हरिद्वार कांवड़ यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर दिल्ली से शामली होकर हरिद्वार तक रेल प्रशासन से कांवड़ स्पेशल ट्रेन का संचालन किए जाने की संस्तुति की गई। स्पेशल कांवड़ ट्रेन का संचालन के लिए यात्रियों को समय दिए जाने पर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर आरपीएफ की 182 सुरक्षा हेल्प लाइन में जीआरपी का स्टाफ लगाए जाने का अनुरोध किया गया। बैठक में दिल्ली- शामली , सहारनपुर मार्ग के सभी रेलवे स्टेशनों व ट्रेनों में में प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने हरिद्वार से आने- जाने ट्रेनों प्रमुख रेलवे स्टेेशनों पर संयुक्त रूप से जीआरपी व आरपीएफ का स्टाफ लगाने पर सहमति बनी है। आरपीएफ के थाना प्रभारी विजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरपीएफ व जीआरपी का शामली, मनानी, कांधला, थानाभवन, कासिमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे स्टाफ तैनात रहेगा। उन्होंने बताया कि हरिद्वार कांवड़ यात्रा के मद्देनजर डीएम शामली इंद्र विक्रम सिंह ने कलक्ट्रेट में दोपहर 12 बजे बैठक बुलाई है, जिसमें शामली रेलवे स्टेशन पर मेडिकल हेल्प डेस्क खोलने व एंबुलेंस व मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की जाएगी। बैठक जीआरपी के कार्यवाह थाना प्रभारी वीरेंद्र राणा, शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक सुधीर शर्मा ,गेटमैन व स्टेशन के वेंडर तेजपाल, श्यामसुंदर, प्रेम, जीआरपी व आरपीएफ के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed