फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   झमाझम बरसात, मिली गर्मी से निजात

झमाझम बरसात, मिली गर्मी से निजात

Sun, 22 Jul 2018 12:01 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
झमाझम बरसात, मिली गर्मी से निजात
झमाझम बरसात, मिली गर्मी से निजात
विज्ञापन

शामली। कई दिन से मौसम अठखेलियां कर रहा था। आसमान में बादल आते, लेकिन नखरे दिखाकर निकल जाते थे। शनिवार को सुबह से दोपहर बाद तक भी मौसम इसी तरह नखरे दिखाता रहा, लेकिन शाम होते होते झमाझम बरसात प्रारंभ हो गई। बरसात के कारण गर्मी से भी निजात मिली, लेकिन बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई।

शनिवार सुबह से ही आसमान में घटा छायी हुई थी। बार बार बादल आते रहे, लेकिन बरसात नहीं हुई। हवा की रफ्तार भी कम होने के कारण मौसम में उमस और घुटन बन गई। इस कारण आम लोगों को काफी परेशान होना पड़ा। वहीं, दोपहर में बूंदाबांदी का हल्का एक झटका लगा, लेकिन उससे उमस और बढ़ गई। इसके बाद शाम करीब साढ़े चार बजे के बाद एकाएक मौसम मेहरबान हुआ और झमाझम बरसात प्रारंभ हो गई। इसके बाद तो लगातार बरसात होती रही और मौसम सुहावना हो गया। दिन भर की गर्मी से भी निजात मिल गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर के मोहल्ला नंदू प्रसाद, पंसारियान, गांधी चौक, बड़ा बाजार, ब्राह्मणान, माजरा रोड , आर्य पुरी और सीबी गुप्ता कालोनी में बच्चों ने बरसात में नहाकर खूब आनंद लिया। उधर, तेज हवा और बरसात के कारण बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई। करीब एक घंटा के लिए बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिसके बाद विद्युत विभाग ने आपूर्ति सुचारु कराई। मौसम के मिजाज में बदलाव का असर बाजार में भी देखने को मिला। बाजार में चाट, पकौडी, चाऊमीन, बर्गर और मोमोज की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई। गर्मागर्म समोसे की बिक्री भी खूब हुई। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डाक्टर पीके सिंह ने बताया कि रविवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। बरसात होने की पूरी संभावना है, जिससे तापमान में और गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed