{"_id":"5b3bc0c94f1c1ba1288b4723","slug":"71530642633-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील मुख्यालय पर लेखपालों का धरना प्रदर्शन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील मुख्यालय पर लेखपालों का धरना प्रदर्शन शुरू
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/ऊन/कैराना। जिले के लेखपालों ने आठ सूत्री मांगों को लेकर तहसील मुख्यालयों पर कार्य बहिष्कार करते हुए बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। लेखपालों ने शासन और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नौ जुलाई को जिला मुख्यालय पर भी कार्य बहिष्कार शुरू कर धरना देने की चेतावनी दी है।
शामली तहसील में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देश पर आयोजित धरने में संघ के जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि आठ सूत्री मांगों को यदि जल्द पूरा नहीं किया गया तो नौ जुलाई को जिला मुख्यालय पर बेमियादी रुप से कार्य बहिष्कार करते हुए धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरने की अध्यक्षता सुरेश कुमार शर्मा ने की। इस मौके पर जगपाल सिंह, नफीस अहमद, विनोद कुमार, कामेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह नरेश चंद सैनी, नरेश मलिक, रामफल सिंह मलिक आदि मौजूद रहे। उधर, कैराना तहसील मुख्यालय पर वेतन वृद्धि व पुरानी पेंशन बहाली आदि मांगों को लेकर लेखपालों ने कार्य का बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। तहसील अध्यक्ष सूर्यदेव आर्य ने बताया कि वेतन उच्चीकरण, प्रारंभिक ग्रेड पर 2800 किए जाने, वेतन विसंगति को दूर किए जाने, 2001 में चयनित व 2003-04 में प्रशिक्षित किंतु 2005 में नियुक्त लेखपालों को पुरानी पेंशन का लाभ दिए जाने, आधार भूत सुविधाएं व संसाधन उपलब्ध कराने सहित आठ विभिन्न मांगें शामिल हैं। इस दौरान श्यामलाल सैनी, सतवीर सिंह, राजकुमार भारती, मुकेश कुमार, गोविंद कुमार, संदीप कुमार, मोहम्मद, हारून, यूसुफ, पूजा खैवाल, मीनाक्षी चौहान आदि लेखपाल मौजूद रहे। ऊन तहसील में भी धरना प्रदर्शन शुरू हो गया। इस दौरान कृष्णपाल, अभिलाष, वेदपाल, हरबीर सिंह, लोकेश सैनी, अजीत सिंह, सुशील कुमार, सुखपाल शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता सुखपाल शर्मा एवं संचालन ओमपाल शर्मा ने किया।