फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ाज्यस्तरीय कबड्ड़ी प्रतियोगिता में भनेड़ा जट स्कूल की बालिका टीम रही उपविजेता

ाज्यस्तरीय कबड्ड़ी प्रतियोगिता में भनेड़ा जट स्कूल की बालिका टीम रही उपविजेता

Tue, 27 Mar 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
ाज्यस्तरीय कबड्ड़ी प्रतियोगिता में भनेड़ा जट स्कूल की बालिका टीम रही उपविजेता
शामली।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूूलों की मेरठ मंडल में राज्यस्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामली के गांव भनेड़ा के उच्च प्राथमिक स्कूल की बालिका कबड्डी टीम उपविजेता बनी। सोमवार को स्कूल पहुंचने पर टीम की सभी खिलाड़ियों का स्वागत कर सम्मानित किया गया।

मेरठ मंडल के जिला बुलंदशहर स्थित वैदिक इंटर कॉलेज में 22 से 24 मार्च तक तीन दिवसीय परिषदीय स्कूलों की 31वीं राज्यस्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें 18 मंडलों के स्कूलों की टीम व खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई। जिसमें सहारनपुर मंडल की ओर से कबड्डी प्रतियोगिता मेें शामली जनपद के गांव भनेड़ा जट स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल की बालिका टीम ने भाग लिया। जिसमें टीम का फाइनल मुकाबला मेरठ मंडल के बुलंदशहर स्कूल की टीम के बीच हुआ। जिसमें बुलंदशहर की टीम ने शामली की टीम को 7-4 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता बनी और शामली की टीम उपविजेता रही। सोमवार को स्कूल पहुंचने पर उपविजेता टीम के सभी बालिका खिलाड़ियों का स्वागत कर खंड शिक्षा अधिकारी भारत भूषण, जिला पंचायत सदस्य देशराज भनेड़ा व प्रधानाध्यापक विकास मलिक व सुधीर कुुमार ने सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान कोच चंचल शर्मा, प्रशांत कुमार, अनिल कुमार, नीतू, सुनीता, सुनील कुमार, रेनू, कपिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed