{"_id":"5a6a26524f1c1b8e238b4bd4","slug":"71516906066-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका ने हटवाया अतिक्रमण, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका ने हटवाया अतिक्रमण, मचा हड़कंप
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
कांधला।
नगर पालिका प्रशासन ने पुलिस बल को साथ लेकर कस्बा कांधला में दिल्ली बस स्टैंड सहित कई स्थानों से अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान टीम को कुछ व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। हंगामा करने वालों को पुलिस ने हड़काकर शांत किया।
दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर स्थित बस स्टैंड पर चारो ओर अतिक्रमण के कारण आए दिन ट्रैफिक जाम लगा रहता है। बृहस्पतिवार को नगर पालिका के मुख्य लिपिक मोहम्मद अकरम, अशोक कुमार ने थाना प्रभारी निरीक्षक ओपी चौधरी के साथ मिलकर बस स्टैंड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। दुकानों के बाहर तक फैलाया गया सामान हटवा दिया और जेसीबी से टीनशेड उखाड़ दिए। इस दौरान टीम को दुकानदारों का हल्का विरोध भी झेलना पड़ा। इसके साथ ही रेलवे रोड, कैराना रोड बाईपास से भी अतिक्रमण को हटाया गया। अतिक्रमण हटने से लोगों ने राहत की सांस ली है। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि दोबारा अतिक्रमण करने पर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
लिंटर गिरने पर मजदूर घायल
कांधला। क्षेत्र के गांव गंगेरू में इस्सोपुटील रोड पर चांद फातिमा मस्जिद का निर्माण कार्य चल रहा है। बृहस्पतिवार को राजमिस्त्री इरफान मजदूरों के साथ मस्जिद का लेंटर लगा रहा था। लेंटर लगाते समय पिलर टूट गया, जिस कारण भर भराकर लिंटर भी गिर गया। हादसे में इरफान मामूली रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य मजदूर बाल बाल बचे। इसके बाद मौके पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। मलबे की चपेट में आए इरफान को अस्पताल ले जाकर उपचार कराया।