{"_id":"5a5cf5994f1c1b80268b49d0","slug":"71516041625-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलेनियम मतदाताओं को किया जाएगा सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलेनियम मतदाताओं को किया जाएगा सम्मानित
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं को जागरूक और मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से नया तरीका निकाला है। ऐसे मतदाताओं को सम्मानित किया जाना है, जिनका जन्म एक जनवरी 2000 को हुआ, उन्हें नाम दिया गया है मिलेनियम मतदाता।
निर्वाचन आयोग की तरफ सभी जनपदों के जिला निर्वाचन अधिकारियों को इस संबंध में पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। इससे पूर्व ही मिलेनियम मतदाताओं की सूची तैयार कराई जानी है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव बहादुर सिंह ने बताया कि आयोग के दिशा निर्देश का पालन कराते हुए जिले भर से आंकड़ा जुटाया जा रहा है। बीएलओ को जिम्मेदारी दी गई है कि वह अपने क्षेत्र के उन मतदाताओं की सूची दें, जिनका जन्म एक जनवरी 2000 को हुआ। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी को शामली में भैंसवाल रोड स्थित वीवी डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम होगा, जिसमें मिलेनियम मतदाताओं को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा। पूरे जिले से मिलेनियम मतदाताओं का आंकड़ा निर्वाचन कार्यालय पर जमा कराया जा रहा है।