{"_id":"59b439f34f1c1bb0488b546a","slug":"71504983539-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों ने काली पट्टी बांधकर किया शिक्षणकार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों ने काली पट्टी बांधकर किया शिक्षणकार्य
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
शामली।
शिक्षामित्रों ने शनिवार को धरना स्थगित कर सरकार के फैसले का विरोध करते हुए काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया।
प्रदेश सरकार के दस हजार के फैसले पर मोहर लगाने के बाद मायूस शिक्षामित्र पिछले तीन दिन से बीएसए कार्यालय में प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर शनिवार को धरना स्थगित कर सभी 856 शिक्षामित्रों ने स्कूलों में पहुंचकर काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। जिलाध्यक्ष चैनपाल चौधरी और प्रमोद शर्मा ने बताया कि प्रदेश के सभी शिक्षामित्र अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए अब तीन दिवसीय प्रदर्शन जंतर मंतर पर करेंगे। धरने का आगाज सोमवार से होगा, जिसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। सभी शिक्षामित्र सोमवार सुबह ही बसों के द्वारा दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। उन्होंने जनपद के सभी शिक्षामित्रों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धरने का सफल बनाने का आह्वान किया।