फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मदरसा पोर्टल का शुभारंभ

मदरसा पोर्टल का शुभारंभ

Tue, 22 Aug 2017 12:24 AM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
मदरसा पोर्टल का शुभारंभ
शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा
विज्ञापन

शामली। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रसून राय ने बताया कि प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ, हज मंत्री के निर्देश पर मदरसा पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। इससे मदरसे की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो सकेगा।
उन्होंने बताया कि मदरसा शिक्षा प्रणाली में सुधार लाने के लिए यह ऑनलाइन पोर्टल प्रदेश के सभी मदरसों को एक यूनिफाइड इको सिस्टम से जोड़ने का प्रयास है। प्रक्रियाओं को सरल बनाने के उद्देश्य से मदरसे के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को अनुदान, वेतन, मानदेय आदि का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से किया जाएगा। मदरसा शिक्षा परिषद का पोर्टल पर जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त/अनुदानित मदरसों द्वारा अपनी समस्त सूचनायें अपलोड कर रजिस्ट्रेशन किए जाने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2017 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

मौत जलाकर दी श्रद्धांजलि
शामली। नगर कांग्रेस कमेटी ने गोरखपुर केबीआरडी अस्पताल में हुए बच्चों की मौतों एवं खतौली ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों को शांति के लिए सुभाष चौक पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। मृतकों के आत्मा की शांति के लिए मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि देकर दो मिनट का मौन रखा गया। घायलों के स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की गई। इस मौके पर श्यामलाल शर्मा, वैभव गर्ग, रमेशचंद विश्वकर्मा, अनुज गौतम , पुनीत शर्मा, अरविंद शर्मा, योगेश भारद्वाज, विनोद अत्री, धीरज उपाध्याय, ब्रजमोहन शर्मा, राकेश शर्मा, रामपाल पांचाल, निन्ना अंसारी, ओमवीर उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed