{"_id":"66ad5c6efbeea361c90782a4","slug":"712-lakh-kanwariyas-came-out-from-the-district-record-of-many-years-broken-shamli-news-c-26-1-sal1002-125681-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिले से निकले 7.12 लाख लाख कांवड़िये, टूटा कई सालों का रिकाॅर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिले से निकले 7.12 लाख लाख कांवड़िये, टूटा कई सालों का रिकाॅर्ड
Sat, 03 Aug 2024 03:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 03 Aug 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
शामली। जिले से शुक्रवार को भी शिवभक्त कांवड़ियों के जाने का क्रम जारी रहा। सबसे अधिक डाक कांवड़िये बोल बम, बम-बम और हर हर महादेव के जयघोष के साथ निकले। 22 जुलाई से लेकर अब तक जिले से 7 लाख 12 हजार 136 शिवभक्त हरियाणा, राजस्थान और अन्य स्थानों को जा चुके हैं।
दरअसल, पिछले 15 दिन से जिले से भी हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले शिवभक्त गंतव्य के लिए जा रहे हैं। नगर पालिका ने 22 जुलाई से टीमों को बैठाकर जिले से होकर जानेवाले शिवभक्तों की गिनती शुरू करा दी थी। नगर पालिका के अनुसार, अब तक जिले से 712136 शिवभक्त निकल चुके हैं। जिले से हरियाणा के पानीपत, सोनीपत, हिसार, भिवानी, सिरसा, रोहतक, जींद, झज्जर, बहादुरगढ़ और राजस्थान के विभिन्न स्थानों को शिवभक्त निकले। इस बार डाक कावंड़ लाने का शिवभक्तों में अधिक क्रेज रहा।
पिछले साल साढ़े चार लाख शिवभक्त शामली से निकले थे। इस बार हरिद्वार से जल लाने वालों की संख्या ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शुक्रवार को जिले से एक लाख 20 हजार 703 शिवभक्त निकले।
विज्ञापन
डीजे कांवड़ के कारण शहर में दो घंटे तक लगा जाम
तहसील मार्ग की तरफ से कुछ शिवभक्त पिकअप में डीजे लेकर पानीपत के लिए जा रहे थे। धीमानपुरा रेलवे फाटक के पास डीजे का कुछ हिस्सा डिवाइडर और बेरियर के बीच फंस गया। पुलिसकर्मियों ने भी पिकअप को हटवाने का प्रयास किया। इस दौरान सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिसके करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। जाम में एएसपी संतोष कुमार और सीओ श्याम सिंह भी कुछ देर के लिए फंसे रहे।