फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   708 vaccinated including DM and SP

डीएम और एसपी सहित 708 ने लगवाया टीका

Sat, 13 Feb 2021 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
708 vaccinated including DM and SP
शामली जिला अस्पताल में टीका लगवाती डीएम जसजीत कौर - फोटो : SHAMLI
शामली। कोरोना के खिलाफ चल रहे टीकाकरण में शुक्रवार को अग्रिम पंक्ति के 708 कोरोना योद्धाओं को कोविशील्ड का टीका लगाया गया। डीएम जसजीत कौर, एसपी सुकीर्ति माधव और एडीएम अरविंद कुमार ने जिला अस्पताल में टीका लगवाया।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की रोकथाम के लिए टीकाकरण के छह केंद्रों पर नौ बूथ बनाए गए। इनमें सीएचसी कैराना में दो, सीएचसी कांधला व शामली में एक-एक, जिला अस्पताल में तीन, मां सावित्री अस्पताल व सृष्टि अस्पताल में एक-एक बूथ बनाया गया। सभी बूथ पर 1125 कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा। सुबह साढ़े 10 बजे डीएम जसजीत कौर, एसपी सुकीर्ति माधव और एडीएम अरविंद कुमार ने जिला अस्पताल पहुंचकर टीका लगवाया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि सुबह से दोपहर दो बजे तक लगभग 48 प्रतिशत टीकाकरण हो चुका था। शाम तक 708 कर्मियों को टीका लगाया। यह लक्ष्य का 62.93 प्रतिशत है।
विज्ञापन

पोर्टल पर तकनीकी कमी से बन रही बाधा
टीकाकरण में पोर्टल पर तकनीकी खामियां समस्या बन रही हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि पोर्टल पर कुछ कर्मियों के नाम, आधार नंबर या अन्य डाटा मेल नहीं खा रहे हैं। जिस कारण समय पर एसएमएस नहीं पहुंच पाते हैं। इसके लिए संबंधित कर्मियों को फोन पर सूचना दी जाती है ताकि अधिक से अधिक टीकाकरण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रवार टीकाकरण की स्थिति
केंद्र - लक्ष्य - टीकाकरण
जिला अस्पताल- 375 -223
सीएचसी कैराना - 250 - 213
सीएचसी कांधला - 125 - 95
सीएचसी शामली - 125 - 56
मां सावित्री अस्पताल - 125-62
सृष्टि अस्पताल - 125 - 59
टीकाकरण की स्थिति
केंद्र- 6
बूथ - 9
लक्ष्य - 1125
टीकाकरण - 708
महिला- 44
पुरुष -664
वॉयल खर्च -74
टीकाकरण का प्रतिशत- 62.93
कोट
जिला अस्पताल में बूथ पर मेरे द्वारा, एसपी और जनपद के अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों द्वारा कोविड वैक्सीन लगवाई गई है। जनपद में दो तरह की वैक्सीन उपलब्ध है। दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं। सभी लोगों से अनुरोध है कि रजिस्ट्रेशन का नंबर या मेसेज आते ही बूथ पर पहुंचें। ज्यादा से ज्यादा लोग टीका लगवाएं।-जसजीत कौर, डीएम

शामली जिला अस्पताल में टीका लगवाने के बाद  प्रमाण पत्र दिखाती डीएम व एसपी

शामली जिला अस्पताल में टीका लगवाने के बाद प्रमाण पत्र दिखाती डीएम व एसपी- फोटो : SHAMLI

शामली जिला अस्पताल में टीका लगवाने के बाद  प्रमाण पत्र दिखाती डीएम  जसजीत कौर

शामली जिला अस्पताल में टीका लगवाने के बाद प्रमाण पत्र दिखाती डीएम जसजीत कौर- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed