{"_id":"61c0cf42f097bb03fb051300","slug":"70-04-percent-peaceful-voting-in-the-by-election-for-the-post-of-chausana-shamli-news-mrt569977169","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौसाना प्रधान पद के उप चुनाव में 70.04 प्रतिशत शांतिपूर्ण मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौसाना प्रधान पद के उप चुनाव में 70.04 प्रतिशत शांतिपूर्ण मतदान
विज्ञापन
चौसाना के पंचायत उपचुनाव में वोट डालने के लिये लगी लाइन
- फोटो : SHAMLI
चौसाना। कस्बे में पंचायत उपचुनाव में 15 बूथों के करीब 8300 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह सर्दी के कारण वोटिंग प्रतिशत कम रहा लेकिन जैसे जैसे सूरज की तपिश बढ़ी वैसे ही मतदान का प्रतिशत भी बढ़ता गया। शाम पांच बजे तक कुल 70.04 प्रतिशत वोट पडे। मंगलवार को वोटों की गिनती होगी। मतदान स्थलों पर निरीक्षण के लिए एएसपी व एसडीम भारी पुलिसबल के साथ पहुंचे।
ग्राम पंचायत चौसाना में उप चुनाव के लिए मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हो गया था। उप चुनाव में कुल 16 प्रत्याशी ने नामांकन किया था। जिसमें से 6 प्रत्याशी पूर्ण सक्रियता के साथ चुनाव मैदान में है। ग्राम पंचायत चौसाना में कुल 8270 मतदाता है। चुनाव के लिए 15 बूथ बनाए गए है। जिसमें बूथ संख्या 1-6 तक जय भारत इंटर कॉलेज, 7-12 प्राइमरी पाठशाला चौसाना, 13-14 प्राइमरी पाठशाला पठानपुरा व बूथ संख्या 15 सुंदरनगर को बनाया गया था। शाम पांच बजे तक कुल 15 वार्डों में 70.04 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह के समय मतदान केंद्रों पर कम संख्या में मतदाता पहुंचे। शांतिपूर्ण ढंग से मतदान सफल हो इसके लिए भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई। मंगलवार को मतगणना होगी। जिसके बाद रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।
पैसा और शराब बांटे जाने की सूचना पर दौड़ी पुलिस
उप चुनाव चौसाना में मजरा पठानपुरा में मतदान से एक दिन पूर्व प्रत्याशियों द्वारा पैसा और शराब बांटे जाने की सूचना पर भारी संख्या में पुलिसबल गांव में पहुंची और रातभर सायरन की आवाजें आती रही। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही प्रत्याशी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
बुजुर्ग मतदाताओं ने भी उपचुनाव में लिया हिस्सा
पंचायत के उपचुनाव में बुजुर्ग मतदाताओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। उप चुनाव में सुंदरनगर में 100 वर्ष से अधिक उम्र की करतार कौर ने वोट डाला। पठानपुरा में 100 वर्षीय घीसी देवी और 90 वर्षीय साधुराम में भी अपने मत का प्रयोग किया।
उप चुनाव में कोरोना प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियां
जहां एक ओर कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर सरकार सतर्कता बरतने की सलाह दे रही है, वहीं उप चुनाव चौसाना में पुलिस फोर्स बेहद ही लापरवाह नजर आई। चारों मतदान केंद्रों पर तैनात सिपाही व दारोगा में से किसी भी कर्मचारी ने मास्क का प्रयोग नहीं किया। प्राईमरी पाठशाला पर तैनात एक सब इंस्पेक्टर से मास्क के संबंध में पूछा गया तो वह भड़क गए। पुलिस फोर्स ने कोरोना प्रॉटोकॉल की जमकर धज्जियां उड़ाई।