फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   7 year old Nikhil and 9 year old Yash brought Kanwad on foot for the first time

Shamli News: पहली बार पैदल कांवड़ लेकर आया 7 वर्षीय निखिल व 9 वर्षीय यश

Fri, 02 Aug 2024 04:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
7 year old Nikhil and 9 year old Yash brought Kanwad on foot for the first time
कैराना। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने शिवालयों में जाने के लिए शिवभक्तों का रैला लगा हुआ है। बम-बम भोले, ओम नम शिवाय के जयघोष के साथ भोले अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। कोई भक्ति के लिए कांवड़ चढ़ा रहा तो कोई मन्नत पुरी होने पर।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पानीपत निवासी दो मासूम सगे भाई 7 वर्षीय निखिल व 9 वर्षीय यश कंधों पर कांवड़ लेकर आगे बढ़ रहे थे। उनके साथ ही उनके पिता धर्मेंद्र भी कांवड़ लेकर जा रहे थे। धर्मेंद्र ने बताया कि उसने अपने बच्चों की शिक्षा के लिए कांवड़ बोली थी। पिछले 10 साल से वह कांवड़ ला रहा है। निखिल कक्षा 4, यश कक्षा 6 में पढ़ता है। दोनों ही पढ़ने में होशियार हैं, इसलिए इस बार इनके द्वारा भी भगवान भोले शंकर को प्रसन्न कराया जा रहा है। दो छोटे बेटे और हैं, जब वे जरा से बड़े हो जाएंगे तब वे भी कांवड़ लाएंगे। पानीपत निवासी भोले राजकुमार ने बताया कि यह उनकी 19वीं कांवड़ है। पानीपत निवासी रोबिन ने बताया कि तीन साल पहले नौकरी नहीं थी। तीन साल पहले कांवड़ लाकर भोले नाथ से नौकरी मांगी थी। दो माह बाद ही नौकरी लग गई थी। यह उनकी तीसरी कांवड़ है। वहीं कंधों पर पवित्र गंगाजल की कांवड़ और पैरों मे छाले, लेकिन थकान के बावजूद भोले अपने भगवान शंकर के जलाभिषेक के लिए आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed