फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   65.02 percent voting in the district

Shamli News: जिले में 65.02 फीसदी हुआ मतदान

Thu, 04 May 2023 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
65.02 percent voting in the district
कैराना के प​ब्लिक इंटर कालेज में मु​स्लिम महिला मतदाताओ की लगी लाइन
फोटो
विज्ञापन

शामली। जिले के 10 निकायों में छिटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। कुल 65.02 फीसदी मतदाताओं ने अपने मतदान का प्रयोग किया। सबसे अधिक मतदान एलम में 71.45 फीसदी हुआ। जबकि सबसे कम मतदान शामली में 58.27 फीसदी रहा। जिले का कुल मतदान प्रतिशत 2017 के चुनाव में हुए मतदान से 4.55 प्रतिशत कम रहा।
निकाय चुनाव के मतदान के लिए सुबह के समय मतदाताओं में उत्साह दिखाई दिया। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया बूथों पर मतदाताओं की संख्या कम होती चली गई। प्रत्याशी मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने में कामयाब नहीं हो सके। जिसका नतीजा यह रहा कि पिछली बार से इस बार मतदान प्रतिशत कम रहा। शामली में 59689 मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत 58.27 रहा। कैराना में 54979 लोगों ने मतदान किया मत प्रतिशत 67.02 रहा। कांधला में 24049 मतदाताओं ने वोट डाले। मत प्रतिशत 69.16 रहा। एलम में 7978 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। यहां 71.45 प्रतिशत मतदान हुआ। जलालाबाद में 15241 ने वोट डाले। यहां 68.17 प्रतिशत मतदान हुआ। ऊन में 9206 लोगों ने मतदान किया। यहां मत प्रतिशत 65.64 रहा। गढ़ीपुख्ता में 7085 लोगों ने मतदान किया। यहां 69.30 मत प्रतिशत रहा। बनत में 10236 लोगों ने मतदान किया और मतदान प्रतिशत 68.44 रहा। झिंझाना में 11306 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां 69.63 प्रतिशत मतदान रहा। थानाभवन में 22719 लोगों ने वोट डाले। यहां 66.82 प्रतिशत मतदान रहा। मतदान के दौरान सभी बूथों पर कड़ी सुरक्षा रही।
विज्ञापन

-----------------
निकाय का नाम कुल मतदान मतदान प्रतिशत

शामली 59689 58.27

कैराना 54979 67.02

कांधला 24049 69.16

एलम 7978 71.45

जलालाबाद 15241 68.17

ऊन 9206 65.64

गढ़ीपुख्ता 7085 69.30

बनत 10236 68.44

झिंझाना 11306 69.63

थानाभवन 22719 66.82

कैराना के पब्लिक इंटर कालेज में मुस्लिम महिला मतदाताओ की लगी लाइन

कैराना के पब्लिक इंटर कालेज में मुस्लिम महिला मतदाताओ की लगी लाइन

कैराना के पब्लिक इंटर कालेज में मुस्लिम महिला मतदाताओ की लगी लाइन

कैराना के पब्लिक इंटर कालेज में मुस्लिम महिला मतदाताओ की लगी लाइन

कैराना के पब्लिक इंटर कालेज में मुस्लिम महिला मतदाताओ की लगी लाइन

कैराना के पब्लिक इंटर कालेज में मुस्लिम महिला मतदाताओ की लगी लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed