फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   635 students took admission in the first merit

Shamli News: पहली मेरिट में 635 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला

Sat, 29 Jul 2023 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
635 students took admission in the first merit
शामली। शहर के आरके पीजी कॉलेज और वीवी पीजी कॉलेज में दाखिले के लिए अंतिम दिन होने के कारण विद्यार्थियों की भीड़ लगी रही। पहली कट ऑफ मेरिट में शामिल विद्यार्थियों के दाखिला लेने के बाद कॉलेजों में लगभग आधी सीट खाली रह गईं हैं। दोनों कॉलेजों में 635 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। अब मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर से दूसरी मेरिट जारी होने पर सीटें भरने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर ने डिग्री कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष के पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए सोमवार को पहली कट ऑफ मेरिट जारी की थी। इस मेरिट में शामिल विद्यार्थियों को दाखिला लेने के लिए 26 से 28 जुलाई तक का समय निर्धारित किया था। शुक्रवार को दाखिले का तीसरा व अंतिम दिन होने के कारण सुबह से ही विद्यार्थियों की भीड़ रही। आरके पीजी कॉलेज शामली के प्राचार्य प्रोफेसर सत्येंद्रपाल ने बताया कि कॉलेज में तीनों दिन में बीएससी गणित में 72, बीएससी बायलॉजी में 111, बीएससी कृषि में 90 और बीकॉम में 45 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। चारों वर्ग में प्रत्येक में 160 सीटें हैं। इस तरह से कॉलेज में कुल 640 सीटों पर 318 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। पहली मेरिट के बाद कॉलेज में 322 सीट बची है।
विज्ञापन

वीवी पीजी कॉलेज शामली के प्रवेश संयोजक डॉ. भूपेंद्र कुमार ने बताया कि पहली मेरिट में बीए प्रथम वर्ष में कुल 518 सीट पर 317 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। इनमें अनारक्षित वर्ग में 257 सीट पर 165, पिछड़ा वर्ग में 139 सीट पर 77 और अनुसूचित जाति जनजाति की 168 सीट पर 75 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। अब कॉलेज में 201 सीट बची है। अब विश्वविद्यालय से दूसरी मेरिट जारी होने के बाद कॉलेजों में सीटें भरने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed