फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   आर्य समाज मंदिर की ओर ऋषि बोध सप्ताह का दूसरे दिन

आर्य समाज मंदिर की ओर ऋषि बोध सप्ताह का दूसरे दिन

Mon, 04 Mar 2019 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
आर्य समाज मंदिर  की ओर  ऋषि बोध सप्ताह  का दूसरे दिन
वैदिक यज्ञ से होती है सुखों की प्राप्ति: कुलदीप आर्य
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। आर्य समाज मंदिर के तत्वावधान में ऋषि बोध सप्ताह के तहत दूसरे दिन पारिवारिक यज्ञ आयोजित किया गया। बिजनौर से आए प्रख्यात भजनोपदेशक कुलदीप आर्य ने कहा कि वैदिक यज्ञ से सुखों की प्राप्ति होती है।

सोमवार को ऋषि बोध सप्ताह के दूसरे दिन आर्य विद्यासभा के प्रधान राजपाल आर्य के आवास पर विधि विधान से यज्ञ संपन्न कराया गया। बिजनौर से आए प्रख्यात भजनोपदेशक कुलदीप आर्य ने कहा कि वैदिक यज्ञ क्रम से ही सुखों की प्राप्ति होती है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक तेजेंद्र निर्वाल, वरिष्ठ भाजपा की महिला नेता मृगांका सिंह, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल रहे। वैदिक यज्ञ के मुख्य यज्ञमान अशोक आर्य-वर्षा आर्य व पुत्र कोस्तुभ आर्य, सत्यप्रकाश आर्य-पूनम आर्य, अंशुमन आर्य-निशा आर्य, ऋषिका आर्य-यजुषी आर्य रहे। आर्य समाज के पुरोहित डा. रविदत्त आर्य ने वैदिक मंत्रोच्चारण से यज्ञ संपन्न कराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सत्य से बड़ा कोई धर्म नहीं और झूठ से बड़ा कोई अधर्म नहीं है। अपना वर्तमान सुधार लो, भविष्य स्वयं सुधर जाएगा। उन्होंने कहा कि ईश्वर की साधना के लिए साधन होना आवश्यक नहीं है। बिजनौर से पधारे भजन उपदेशक पंडित कुलदीप आर्य ने कहा कि सबसे बड़ा कर्म आत्मज्ञान है। उन्होंने कहा कि भजन जीवन है, क्या जीवन जिसमें रवानी न हो, जिंदगी और कुछ भी नहीं दो दिन की कहानी है। जय जयकार नहीं पद की जयजयकार नहीं तन की के अलावा राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत भजन प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इससे पूर्व, नीलम आर्या ने सबके गुण हमेशा अपनी गलतियां देखा करो भजन प्रस्तुत किया। राजपाल आर्य एवं परिवार के लोगों ने अतिथियों एवं भजनोपदेशक को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। आर्य समाज द्वारा मुख्य यज्ञमान को आर्य समाज का साहित्य भेंट किया। इस अवसर पर पूरण चंद आर्य, रामेश्वर दयाल आर्य, आशीष जैन, आलोक जैन, अरुण बंसल, ज्ञानेंद्र आर्य, यशपाल पंवार, वेदप्रकाश आर्य, बीरबल आर्य, बीना अग्रवाल, मृणाली, संगीता जिंदल, पूनम राणा, पूनम आर्या, मनोज मित्तल, मनोज वर्मा, राजेंद्र स्वामी, विनोद शास्त्री, अजय विश्वकर्मा, अशोक गर्ग आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed