फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अपराजिता अभियान: एसपी ने छात्राओं को दिए सफलता के पांच मंत्र

अपराजिता अभियान: एसपी ने छात्राओं को दिए सफलता के पांच मंत्र

Wed, 09 Jan 2019 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
अपराजिता अभियान: एसपी ने छात्राओं को दिए सफलता के पांच मंत्र
एसपी ने छात्राओं को दिए सफलता के पांच मंत्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत बुधवार को शहर के रॉक गोल्ड एकेडमी में फैंसी ड्रेस कंपटीशन का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने कल्पना चावला, लता मंगेशकर सहित देश का नाम रोशन करने वाली कई महिलाओं के रूप धरे और उनके जैसा बनने का संकल्प लिया। एसपी अजय कुमार ने छात्राओं से कहा कि वह बड़े सपने देखें। उन्होंने सफलता के पांच मूल मंत्र बताए।
बृहस्पतिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी अजय कुमार ने किया। कॉलेज के चेयरमैन सुनील गोयल और प्रधानाचार्या दीप्ति जैन ने एसपी का स्वागत किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने गायिका, फिल्म अभिनेत्री, महापुरुष, नृत्यांगना आदि देश की कई महिला हस्तियों का अभिनय कर उनके बारे में बताया। इस कॉलेज के चेयरमैन सुनील गोयल ने अमर उजाला के इस अभियान को आज की जरूरत बताया। कहा कि ये आयोजन होते रहने चाहिए। कालेज प्रधानाचार्या दीप्ति जैन और मनोज चौधरी ने छात्राओं से कहा कि वे अपनी हर बात मम्मी और पापा से शेयर करें। इस मौके पर समाजसेवी वीना अग्रवाल, कुमुद शर्मा, संजय बंसल और स्कूल स्टाफ का सहयोग रहा। कार्यक्रम संचालन शालिनी शर्मा और साधना मित्तल ने किया।
विज्ञापन

तन, मन वचन, कर्म और वाणी ये हैं पांच मंत्र
कार्यक्रम में एसपी अजय कुमार ने शिक्षक बनकर छात्राओं को सफलता के मूल मंत्र दिए । उन्होंने कहा कि सफलता के लिए ऊंचे सपने देखने चाहिए। तन ,मन ,वचन ,कर्म और वाणी ये सब सफलता के मूल मंत्र हैं। उन्होंने कहा कि तन कितना भी मजबूत हो मन से मजबूत होना जरूरी है। अच्छे कर्म ,अच्छी वाणी और वचन हों तो इंसान दुश्मन को भी दोस्त बना लेना चाहिए। यदि आपके साथ किसी ने अच्छा किया है तो उसे धन्यवाद कहना ना भूलें। यदि आपसे कोई भूल हुई तो अपनी गलती मानकर सॉरी कहने से इंसान छोटा नहीं होता। उन्होंने छात्राओं को आईएम द चैंपियन आईएम द बेस्ट के नारे भी लगवाए। एसपी ने छात्राओं से सवाल जवाब भी किए। कहा कि मन के अंदर की झिंझक दूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मम्मी, पापा को मेरा प्रणाम कहना
एसपी ने छात्राओं से कहा कि वे उन्हें अपना भाई मानें। वे उनकी मदद और सुरक्षा के लिए 24 घंटे तैयार हैं। जहां भी जरूरत हो वे उन्हें फोन कर सकती हैं। उन्होंने छात्राओं को अपना मोबाइल नंबर भी दिया। एसपी ने छात्राओं से कहा कि वह घर जाकर अपने मम्मी, पापा को उनकी तरफ से प्रणाम जरूर कहें।

कार्यक्रम में छात्रा खुशी मलिक ने रानी लक्ष्मी बाई की कविता खूब लड़ी मर्दानी थी वो झांसी वाली रानी थी इन शानदार अंदाज में सुनाई कि एसपी ने खुद उसे बुलाकर शाबाशी दी। एसपी ने कहा कि छात्रा का प्रदर्शन सराहनीय था।
किसने किसका अभिनय किया
छात्रा अभिनय इरम सुषमा स्वराज
दिशा मानसी चिल्लर
निहारिका अरुषिमा सिन्हा
मालिवका मीराबाई चानू
जोया गायिका लता मंगेशकर
खुशी शर्मा रोशनी
खुशी मलिक मैरीकॉम
नैना चौधरी गीता फोगाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed