{"_id":"5c291120bdec2256bf2a502f","slug":"61546195232-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस की शाखा उमंगोत्सव, बोले वक्ता- शाखाएं सघ की ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस की शाखा उमंगोत्सव, बोले वक्ता- शाखाएं सघ की ताकत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शाखा उमंगोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें शामली शहर को 14 बस्तियों में बांटकर आरएसएस का कार्य करने की योजना बनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि आरएसएस में शाखाएं ताकत हैं। उन्होंने शाखाओं को मजबूत बनाने की जरूरत है।
रविवार सुबह साढे़ छह बजे के लगभग शहर के बुढ़ाना रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शाखा उमंगोत्सव का शुभारंभ भारत माता की जय, वीर बजरंगे और जय श्रीराम के जयघोष के साथ किया गया। एक घंटे की आरएसएस की द्वारा शहर की बस्तियों ओर मोहल्लों के नाम शाखाएं लगाई गईं। सूर्य नमस्कार- प्रहार, योगासन, सूक्ष्म व्यायाम व खेल चर्चा की गई। सभी कार्यक्रम बस्ती कार्यवाह की रचना से शाखा कार्यवाह तथा मुख्य शिक्षक व सभी शाखा टोली की दिशा निर्देशन पर संपन्न हुआ। मौके दयानंद बस्ती, महर्षि वाल्मीकि बस्ती, गुरू नानक बस्ती, भगत सिंह बस्ती, वीर हकीकत राय बस्ती, विश्वकर्मा बस्ती, हनुमान बस्ती, सरस्वती बस्ती, महाराणा प्रताप बस्ती, शिवाजी बस्ती, केशव बस्ती, माधव बस्ती, पटेल बस्ती, विवेकानंद बस्ती आदि शामिल रही। उमंगोत्सव में जिले के जिला प्रचारक क्रांति जिला कार्यवाह रविंद्र, जिला शारीरिक प्रमुुख अमित, सहजिला संपर्क प्रमुख भरत, जिला प्रचार प्रमुख संदीप, आरोग्य भारती के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर राज तायल ने अनुभव साझा किया।
उन्होंने शाखाओं कैसे अच्छा कर सकते है, शाखाओं की क्या महत्ता पर प्रकाश डाला। आरएसएस की नगर की कार्यकारिणी संघ चालक आदेश जैन, नगर संघचालक नगर कार्यवाह सुमित गुप्ता, नगर शारीरिक प्रमुख जयदेव संगल, सहयोगी अमित कुमार, नगर बौद्धिक प्रमुख राकेश कुमार, सह सोमदत्त, सेवा प्रमुख सुरेंद्र सह सुशील, व्यवस्था प्रमुख अनुज, संपर्क प्रमुख कंवरपाल, सह रविंद्र, नगर घोष संदीप कुमार, प्रचार प्रमुख शिखर, नगर परिवार प्रबोधन वेदप्रकाश आदि ने शाखाओं पर अपने विचार व्यक्त किए। उमंगोत्सव में विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा के क्षेत्र उपाध्यक्ष हरवीर मलिक, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉक्टर मनोज चौधरी, भाजपा नगराध्यक्ष राकेश गर्ग, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पुुनीत द्विवेदी, जिला महामंत्री देवाशीष समेत संघ कार्यकर्ता मौजूद रहे।