फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   महिलाओं के उपचार में लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई

महिलाओं के उपचार में लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई

Mon, 24 Dec 2018 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं के उपचार में लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर प्रियंवदा तोमर ने सीएचसी का निरीक्षण किया और डाक्टरों को महिलाओं को समुचित उपचार देने के निर्देश दिए।
सोमवार को डाक्टर प्रियंवदा तोमर सीएचसी शामली पहुंची। उन्हें शामली निवासी गर्भवती महिला ने शिकायत कर बताया था कि वह सात माह की गर्भवती है और उसके पति ने उसे छोड़ दिया है। पीड़िता उपचार के लिए शामली सीएचसी में गई, लेकिन उसे मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया। डॉक्टर प्रियंवदा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएचसी पहुंची और निरीक्षण किया। उन्होंने डाक्टरों से कहा कि अगर निर्धन महिलाओं को भी सही उपचार नहीं दिया जाएगा, तो वे कहां उपचार कराएंगे। उन्होंने सरकार की प्राथमिकता के अनुसार गरीबों को सही और समय पर समुचित उपचार देने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि यदि महिलाओं की समस्याओं के समाधान में लापरवाही पाई जाएगी, तो उनके खिलाफ खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मौके पर एसडीएम प्रशांत भारती, सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर रमेश चंद्रा, पारूल चौधरी, रेहाना सुल्तान, प्रियंका शर्मा आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed