{"_id":"5bf0640ebdec22696469c568","slug":"61542480910-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के खाते में आनलाइन आयेगा धान का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के खाते में आनलाइन आयेगा धान का भुगतान
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धान की नई व्यवस्था लागू है : डीएम
कैराना। थाना समाधान दिवस में पहुंचे डीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने धान के भुगतान की नई व्यवस्था लागू कर दी है। यूपी में क्रय केंद्रों पर धान देने वाले किसानों को 72 घंटे के अंदर उनके बैंक अकाउंट में आनलाइन भुगतान किया जाएगा। एसपी ने कोतवाली के ड्यूटी रजिस्टरों की जांच की तथा कोतवाली में खडे़ पुराने वाहनों के बारे में जानकारी ली।
शनिवार को थाना समाधान दिवस में पहुंचे डीएम अखिलेश सिंह ने कहा कि यूपी के किसान बड़ी मात्रा में धान हरियाणा में बेचते हैं। किसानों की समस्या को देखते हुए सरकार ने नई व्यवस्था लागू कर दी है। केंद्रों पर धान देने वाले किसानों का 72 घंटे के अंदर भुगतान किया जाएगा। यह पैसा किसान के सीधे बैंक अकाउंट में जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि अधिकारी सेवा में रहकर यह सुनिश्चित कर लें कि उन्हें फरियादियों से मधुर व्यवहार बनाना होगा तथा उनकी शिकायतों को निम्रतापूर्वक सुनकर समाधान कराना होगा। एसपी ने अपराध की समीक्षा की। उन्होंने बावरियों जाति के लोगों के बारे में पूछा तो मालूम हुआ कि 12 गांव झिंझाना क्षेत्र में हैं, जबकि कैराना में बावरियों का कोई गांव नहीं हैं। उन्होंने पुलिस स्टाफ का ड्यूटी रजिस्टरों की जांच की तथा समस्त स्टाफ के नाम एवं मोबाइल नंबरों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। डीएम ने नगर के कांधला रोड पर चल रहे मीट प्लांट के बारे में कहा कि प्रदूषण विभाग को इस बारे में लिखा जाएगा। मामौर झील के आसपास के गांव मवी, सहपत, पंजीठ आदि में फैली बीमारियों पर संज्ञान लेते हुए डाक्टरो की टीम भेज कर जांच कराने को कहा। समाधान दिवस में 10 शिकायतें आई जिनमें से एक का भी निस्तारण नहीं हुआ।