{"_id":"5baa7a58867a557ff8302c0e","slug":"61537899096-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं को बुखार से बचाव के लिए पिलाई दवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं को बुखार से बचाव के लिए पिलाई दवाई
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार से बचाव के लिए छात्र-छात्राओं को पिलाई दवाई
झिंझाना। लायंस क्लब शामली सम्राट व लियो क्लब झिंझाना सम्राट के सौजन्य से आयुष्मान योग संस्थान मेरठ के सहयोग से शिविर लगाया। छात्र-छात्राओं को बुखार की दवाई पिलाकर सावधानियां रखने संबंधी जानकारी दी।
मंगलवार को संस्था द्वारा आरएसएस इंटर कॉलेज व जय सीताराम किसान इंटर कॉलेज में स्कूली छात्रों को डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया से बचाव के लिए दवाई पिलाई। इस अवसर पर आयुष्मान योग संस्थान के संस्थापक आचार्य योगवर्द्धन ने कहा कि विद्यार्थी जीवन अपने लक्ष्य को पाने का जीवन है। जो छात्र इस समय को गवां देते है, वो जीवन भर पछताते है। जो छात्र अपना लक्ष्य निर्धारित करके पढ़ते है, वो ही जीवन में सफल होते हैं। उन्होंने बताया कि इस दवाई का निर्माण कई वर्षों की शोध के बाद किया गया। 2011 से अब तक करीब 26 लाख लोगों को ये दवाई पिलाई जा चुकी है। दोनों कॉलेज के 2965 छात्रों को दवाई पिलाई गई। शिविर में जोन चेयरमैन लायन आशीष मित्तल, अध्यक्ष लायन श्यामलाल, पूर्व अध्यक्ष लायन विपिन गोयल, वरिष्ठ लायन संदीप सिंह, लियो अध्यक्ष, लियो आकाश गुप्ता , सचिव लियो शिवम कुमार, कोषाध्यक्ष हिमांशु वर्मा, शशांक गोयल, वैभव मित्तल, वीशू, आशीष बिंदल, प्रद्युम्न शर्मा, विक्रांत मित्तल, प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार, रन सिंह रहे।