फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर पिता को पीटा

छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर पिता को पीटा

Sun, 23 Sep 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर पिता को पीटा
छेड़छाड़ का विरोध करने पर पीटा
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता। स्कूल जाते समय छात्रा से कई बार छेड़छाड़ की गई। पीड़िता के पिता ने आरोपी के घर जाकर शिकायत की, तो उसे पीटा और जान से मारने की धमकी दी गई। छात्रा दलित समाज से है, जबकि आरोपी दूसरे समुदाय का है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गढीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव ओदरी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी को स्कूल जाते समय गांव का ही मुर्सलीन पुत्र यामीन परेशान करता है। 16 सितंबर को उसकी बेटी के साथ आरोपी ने अश्लील छेड़छाड़ की। बेटी ने घर पहुंचने पर परिजनों को इस बारे में बताया। इसके बाद पीड़िता के पिता आरोपी के घर पहुंचा, तो आरोपी तथा उसके परिजनों ने गाली गलौज कर मारपीट कर दी तथा जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि आरोपी की हरकत की वजह से उनकी बेटी को स्कूल जाने में दहशत बनी हुई है, जिस कारण उसने स्कूल जाने से मना कर दिया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी मुर्सलीन के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के साथ ही छेड़छाड़, मारपीट, गाली गलौज और धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी कपिल गौतम ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी मुर्सलीन अपने घर से फरार हो गया है। उसको गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है। उन्होंने बताया कि पीड़िता के बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराए जाएंगे। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



चाकू सहित दबोचा आरोपी
शामली। कोतवाली शामली पुलिस ने रविवार को चेकिंग के दौरान बुढ़ाना रोड स्थित रेलवे फाटक के निकट से बालकिशन निवासी मोर माजरा (थानाभवन) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed