{"_id":"5b39119b4f1c1bf56e8bafef","slug":"61530466715-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में दो दंपति विवाद के दो मामलों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में दो दंपति विवाद के दो मामलों का निस्तारण
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
कैराना।
तहसील सभागार कक्ष में तहसीलदार रनबीर सिंह की अध्यक्षता में परिवार परामर्श केंद्र की बैठक हुई। इसमें कोतवाली कैराना, झिंझाना व कांधला थानों से संबंधित एक दर्जन से अधिक दंपति विवादों की सुनवाई की गई। कल्पना निवासी कैराना व उनके पति संदीप निवासी ऊंचागांव तथा रिजवाना निवासी बुढ़ाना व पति तालिम निवासी सुन्ना के बीच चल रहे विवाद का निस्तारण करा दिया गया। जबकि बाकी विवादों की सुनवाई के लिए अगली तारीख नियत कर दी गई। बैठक में राकेश गर्ग, भूषण जिंदल, जीवन ज्योति अरोरा, एसआई अंजू सिंह आदि मौजूद रहे।