फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की पुण्य तिथि पर श्रद्धासुमन

किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की पुण्य तिथि पर श्रद्धासुमन

Wed, 30 May 2018 12:00 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की पुण्य तिथि पर श्रद्धासुमन
शामली। किसानों के मसीहा पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर राजनीतिक दलों ने श्रद्धासुमन अर्पित करके उन्हें याद किया। गोष्ठी आयोजित करके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान दिया।
विज्ञापन

माजरा रोड स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में रालोद के जिलाध्यक्ष योगेंद्र, जिला पंचायत के पूर्व चेयरमैन तरसपाल सिंह मलिक, सतवीर सिंह पंवार, रंधावा मलिक, देशराज भनेड़ा, सोहन कसेेरवा, अनवार चौधरी, रजनीश कोरी, सुनील मलिक, आशुतोष पंवार, विनोद प्रमुख आदि ने चौधरी साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि चौधरी साहब ने जाति धर्म की राजनीति से हटकर कार्य किया। जीवन भर किसान, मजदूर, छोटे व्यापारियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया। इस मौके पर मंगल पंवार, प्रवीण भैसवाल, हरेंद्र ताना, डाक्टर पुष्पेंद्र, सतवीर सिंह मूछ, पंकज सरोहा, मयंक बालियान, जितेंद्र हुड्डा, सतेंद्र, सर्वेश, सुभाष, प्रकाश फौजी, यशपाल सिंह, हरेंद्र निर्वाल, कासिम कुड़ाना मौजूद रहे। सपा के जिला कार्यालय में चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया। विचार गोष्ठी में जिला प्रभारी डाक्टर सुधीर पंवार ने कहा कि चौधरी चरण सिंह एक गरीब परिवार से उठकर प्रधानमंत्री तक पहुंचे। समाजवादी सिद्धातों की राजनीति करके किसान मजदूरों की लड़ाई लड़ी। इस मौके पर उमेश कुमार, विजय कौशिक, मांगेराम मलिक, पाल सिंह, अनुज जावला, रवि कुमार, नावेद चौधरी, नदीम, विनोद वर्मा, संजय उपाध्याय, वेदपाल सिंह, राजीव बेनीवाल, सोहनपाल मौजूद रहे। शामली गन्ना सहकारी समिति कार्यालय में स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर शामली गन्ना विकास परिषद के पूर्व चेेयरमैन राजवीर सिंह, रणधीर सिंह सल्फा, सचिव मुकेश राठी आदि ने माल्यार्पण करके उन्हें याद किया। गुरुद्वारा रेलवे फाटक पर चौधरी चरण सिंह पार्क में स्थित प्रतिमा पर सुबह माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में चौधरी चरण सिंह संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिहं मुंडेट, राजेद्र सिंह आर्य, जगपाल सिंह, ओमपाल सिंह, राजपाल सिंह, कंवरपाल सिंह, रणधीर, सागर मलिक, सुखपाल, एडीओ चंद्र पाल सिंह, अमित बेनीवाल, उत्तर प्रदेश निर्माण समिति के सन्नी निर्वाल, अरविंद देशवाल, इंद्रपाल प्रधान, ओमवीर सिंह, उपेंद्र चौधरी ने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने उत्तर प्रदेश के किसानों को मालिकाना हक दिलाया था। आर्य समाज मंदिर लाक एवं चौधरी चरण सिंह स्मारक समिति लाक की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर वैदिक यज्ञ का आयोजन किया। यज्ञ के ब्रह्मा मास्टर राजेंद्र आर्य, यजमान रतन सिंह मलिक रहे। इस मौके पर रामपाल आर्य, चरण सिंह सूबेदार, मायाराम, मोहित, चैन सिंह, रघुवीर मुन्ना सिंह, मुन्ना सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रविंद्र आकाश, हिमांशु, गौरव, वीरपाल सिंह, अंकुुश, राजवीर सिंह, वेदपाल सिंह, कृष्णपाल आर्य ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया। चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed