फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शहर के मुख्य बाजारों में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

शहर के मुख्य बाजारों में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

Thu, 19 Apr 2018 11:29 PM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
शहर के मुख्य बाजारों में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
शामली।
विज्ञापन

नगर पालिका चेयरमैन अंजना बंसल के निर्देश पर बृहस्पतिवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान पालिका के कर्मचारियों ने मुख्य बाजारों में दुकानदारों द्वारा सड़क पर किया गया अतिक्रमण हटवाया।

नगरपालिका के कर्मचारियों ने दिल्ली रोड, सब्जी मंडी, जवाहर गंज मंडी गेट, टीकाराम मार्केट, बड़ा बाजार आदि बाजारों की सड़कों से अतिक्रमण हटवाया। नगर पालिका वाहन बाजार में घुुसते ही दुकानदारों में सामान उठाने के लिए अफरातफरी मच गई। अतिक्रमण हटने से बाजारों की सड़कें चौड़ी नजर आई। पालिका कर्मचारियों ने बताया कि दुकानदारों के अतिक्रमण करने के कारण बाजार की छोटी नालियों की सफाई नहीं होती। जिस कारण शहर में मच्छरों की तादाद बढ़ती जा रही है। शासन से सख्त आदेश मिले हैं कि शहर के बाजारों में अतिक्रमण न हो, जिससे सभी नालियों की सफाई की जा सके। पहले दिन सामान हटवाते हुए सभी को चेतावनी दी गई कि भविष्य में किसी के भी अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की जाएगी। शहर और शहर के बाहर से होर्डिँग हटाने के भी निर्देश मिले हैं। जिन पर कार्रवाई शुुुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed