{"_id":"5aa17bfd4f1c1b98758b45bd","slug":"61520532477-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को आगे बढने के लिए शिक्षा जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को आगे बढने के लिए शिक्षा जरूरी
Updated Thu, 08 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए शिक्षित होना जरूरी
कैराना (शामली)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ में विद्यालय प्रबंधन समिति की महिला सदस्यों, मां समिति की सदस्यों तथा रसोई माताओं व महिला अभिभावकों और महिला अध्यापिकाओं की बैठक में विचार-विमर्श किया गया।
इस दौरान सहायक अध्यापिका रीता चौहान ने मातृ शक्ति और महिला अधिकारों के विषय में बताया। वहीं, शक्ति शर्मा ने महिला शिक्षा पर बल दिया। प्रधानाध्यापक राकेश सैनी ने महिलाओं को समझाया की आगे बढ़ने के लिए बालिका शिक्षा पहला कदम है, क्योंकि शिक्षा से जागरूकता आती है और जागरूक व्यक्ति का कोई शोषण नहीं कर सकता। सरकारी नौकरी में महिलाओं के लिए विशेष आरक्षण है। महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर आप छेड़छाड़ तथा घरेलू हिंसा आदि की शिकायत कर सकती हैं। महिलाएं आत्म निर्भर बनने के लिए स्वेटर बुनना, सिलाई करना और टोकरी बनाना आदि कार्य सीख सकती हैं। इससे घर में खुशहाली आएगी घर और समाज में सम्मान भी मिलेगा।