फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   उम्मत तक पैगाम पहुंचाना मुसलमानों की जिम्मेदारी

उम्मत तक पैगाम पहुंचाना मुसलमानों की जिम्मेदारी

Sun, 25 Feb 2018 11:52 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
उम्मत तक पैगाम पहुंचाना मुसलमानों की जिम्मेदारी
हजरत का पैगाम जान से भी प्यारा
विज्ञापन

कैराना (शामली)। फुलत शरीफ से आए हजरत मौलाना कलीम सिद्दीकी ने कहा कि पैगंबर साहब का पैगाम उम्मत तक पहुंचाना प्रत्येक मुसलमानों की अहम जिम्मेदारी है। मुसलमानों के लिए हजरत का पैगाम जान से भी प्यारा है। उन्होंने कहा कि इस्लामी तरीके पर चलकर दोनों जहानों में कामयाबी संभव है।

शनिवार शाम कैराना में शामली बस स्टेंड वाली मस्जिद में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मौलाना कलीम सिद्दीकी ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने इस्लाम की खातिर बड़े कष्ट सहन किए हैं। उन्होंने कहा कि हजरत पैगंबर मुहम्मद साहब की आंखों की ठंडक नमाज में बताई गई है। इसलिए उनका पैगाम दूसरों तक पहुंचाना हम सभी मुसलमानों की जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने नौनिहालों को दुनियावी तालीम भले ही दिलाएं, लेकिन दीनी तालीम अवश्य दिलाएं। दीनी तालीम दुनिया और आखिरत में कामयाबी का स्रोत्र है। अलीगढ़ से आए डाक्टर कोनेन कौसर ने कहा कि आधुनिक युग में शिक्षा बेहद जरूरी है। अपने बच्चों को शिक्षा दिलाकर उनका भविष्य संवारा जाए। इस मौके पर अहद अलनूर लिल आम्मा के छात्र अब्दुस्समद, अबूबकर, अफ्फान, अजीम, अनस आदि ने अरबी और अंग्रेजी में भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन मौलाना महफूज ने किया। इस अवसर पर मौलाना इमरान, मौलाना वासिल, कारी अनीसुर्रहमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed